
17 March 2025 Horoscope यानी आज का दिन ऐसा दिन है, जिस दिन चंद्रमा का संचार पूरे दिन तुला राशि में चित्र उपरांत स्वाति नक्षत्र से होने जा रहा है। आज के दिन चंद्रमा से आगे पीछे के भाव में कोई गृह मौजूद नहीं होंगे, इसलिए चंद्रमा के इस गोचर से आज केमद्रुम योग बन रहा है। हालांकि आज शुक्र और चंद्रमा के साथ बुद्ध भी मीन राशि में मौजूद होकर त्रिग्रह बना रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
17 March 2025 Horoscope: मेष राशि के जातक
मेष राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह कहते हैं कि, आज का दिन उनके लिए खर्चीली होने वाला है। मेष राशि के जातकों के लिए आज अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं, जिस कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। आज के दिन आपको आंखों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिस कारण आप डॉक्टर के पास जा सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको अच्छे ऑफर मिलेंगे, इसी के साथ अगर आप व्यापारी है तो आज के दिन आपके व्यापार में मुनाफा होगा। लव लाइफ के मामले में आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय: आज के दिन मां पार्वती की पूजा आराधना करें।
17 March 2025 Horoscope: वृषभ राशि के जातक
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह कहते हैं कि, आज का दिन उनके लिए शुभ रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज के दिन आपको कई अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही व्यापार में लाभ भी होगा। आज के दिन अगर आप अपने माता-पिता के आशीर्वाद से कुछ काम शुरू करते हैं तो उसमें आप पर लाभ होगा। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य विदेश में रहता है तो आज के दिन आपको उससे कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज के दिन आपको शिक्षा के स्तर में सफलता प्राप्ति होगी।
उपाय: आज के दिन आप चावल और चीनी का दान जरूर करें।
17 March 2025 Horoscope: मिथुन राशि के जातक
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के मामले में सबसे ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपके सीनियर्स आपको कुछ ऐसा काम दे सकते हैं जिससे आप अच्छी तरीके से पूरा करेंगे और आपको एक नई पहचान मिलेगी। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और इसी के साथ आप किसी नई योजना पर भी काम कर सकते हैं। आज के दिन आपको घर के बड़े बडो और वरिष्ठु से प्रशंसा मिलेगी। आज के दिन आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ खुद के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।
उपाय: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
17 March 2025 Horoscope: कर्क राशि के जातक
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन वह गरीबों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे जिसका कारण उनका भावुक स्वभाव होगा। आज आप रचनात्मक कार्यों में सफल रहेंगे। अगर आप बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी समय से चिंतित है तो आज उसका निवारण होगा। आज के दिन आपके परिवार में शुभ मंगल कार्यक्रम होने का योग भी बन रहा है इसी के साथ अगर परिवार में किसी की शादी की बात चल रही है तो आज वह आगे बढ़ेगी। आज शाम होते-होते आप किसी यात्रा में भी जा सकते हैं।
उपाय: अगर आप काले कुत्ते को रोटी खिलाते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।
17 March 2025 Horoscope: सिंह राशि के जातक
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज के दिन आपके व्यापार में लाभ मिल सकता है इसी के साथ ही अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो आज आपको अपना पैसा वापस मिलेगा। आज के दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए फायदेमंद काम कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की अति आवश्यकता है, आज के दिन आपको अपने खान-पान में नियंत्रण रखने की जरूरत है नहीं तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उपाय: आज के दिन आपका भगवान गणेश जी की पूजा आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
17 March 2025 Horoscope: कन्या राशि के जातक
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं और पार्टनरशिप में आपका व्यापार चल रहा है ताज के दिन आपको आर्थिक लाभ हो सकता है हालांकि आपको लेनदेन के मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज के दिन आप अपने जीवन साथी के साथ किसी जरूरी बात पर चर्चा कर सकते हैं जिस कारण आप उलझन में पढ़ सकते हैं।
उपाय: अगर आज के दिन आप सफेद चंदन का तिलक लगाएंगे तो आपका दिन और शुभ रहेगा।
17 March 2025 Horoscope: तुला राशि के जातक
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ रहने वाला है। आज के दिन तुला राशि के जातकों की आर्थिक समस्याएं सुलझेंगे। अगर आप अपने भाइयों और घर के बड़ों से सलाह विमर्श करेंगे तो आपको अपने काम में फायदा होगा। आज के दिन आपकी कई परेशानियां हाल हो सकती हैं, शाम के समय आप अपने परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं. अगर आप एक व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में मुनाफा होगा।
उपाय: आज के दिन महादेव की पूजा आराधना करें और शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाने से आपका दिन शुभ रहेगा।
17 March 2025 Horoscope: वृश्चिक राशि के जातक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सदा रहिए बताते हैं कि आज का दिन उनके लिए शुभ रहने वाला है। आज के दिन आपको अपने माता के पक्ष से किसी रिश्तेदार के द्वारा फायदा मिल सकता है। आपको एक सलाह है की आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपकी लव लाइफ में खटास आ सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी से जुड़े हैं तो आज के दिन आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय: आज के दिन गायत्री चालीसा का पाठ जरूर करें।
17 March 2025 Horoscope: धनु राशि के जातक
धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह बताते हैं कि, आज का दिन उनकी चिंताओं को खत्म कर देगा। अगर आप अपनी माता की सेहत से काफी समय से परेशान है तो आज के दिन उनकी सेहत में बदलाव आएगा जिससे आपको राहत मिलेगी। आज के दिन आप भौतिक सुख साधनों की इच्छा को पूरा कर सकेंगे। आज के दिन आपको अपनी माता की ओर से प्रेम मिलेगा और आज आपके मन में कुछ पॉजिटिव विचार भी आएंगे। आज के दिन जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा जाएगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा।
उपाय: आज के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा आराधना करें।
17 March 2025 Horoscope: कुंभ राशि के जातक
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह बताते हैं कि आज का दिन उनके लिए धन लाभ लेकर आ रहा है। आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को वैभव में वृद्धि मिलेगी। आज के दिन नौकरी में आपके उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा जिस कारण करियर में आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन आपको अपनी वाणी में नियंत्रण और मधुरता बनाए रखना है क्योंकि आज के दिन आपको अपनी वाणी से ही सम्मान प्राप्त होगा। दंपति जीवन में एकता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।
उपाय: आज के दिन मां सरस्वती जी की पूजा आराधना जरूर करें।
17 March 2025 Horoscope: मीन राशि के जातक
मीन राशि के जातकों के लिए सितारे यह बताते हैं कि आज के दिन उनका पारिवारिक सुख मिलेगा। आज के दिन आप अपने भविष्य के लिए किसी योजना पर इन्वेस्ट भी कर सकते हैं। अगर आपका कोई काम बहुत लंबे समय से अटका हुआ है तो आज के दिन वह सफल रहेगा।
उपाय: आज के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना करें।
“AI भारत के बिना अधूरा है” जानिए AI को लेकर पीएम मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्ट शो में क्या कहा?