Skip to content
Aarambh News

Aarambh News

सत्य, सर्वत्र, सर्वदा

cropped-scootyy-903-x-110-px-1.webp
Primary Menu
  • Home
  • भारत
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • शिक्षा/ रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • तकनीकी
  • Viral खबरे
  • Home
  • भारत
  • Ambarnath Gas Leakage: आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई, अधिकारियों का दावा, स्थिति नियंत्रण में
  • भारत

Ambarnath Gas Leakage: आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई, अधिकारियों का दावा, स्थिति नियंत्रण में

Rahul Pandey September 13, 2024
Ambarnath Gas Leakage

Ambarnath Gas Leakage

Ambarnath Gas Leakage: ठाणे जिले के उपनगर अंबरनाथ में गुरुवार देर रात एक स्थानीय रासायनिक फैक्ट्री से संदिग्ध गैस रिसाव के बाद निवासियों में दहशत फैल गई।

Ambarnath Gas Leakage
Ambarnath Gas Leakage

Ambarnath Gas Leakage से इलाके में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में कठिनाई और मतली का सामना करना पड़ा। यह घटना गुरूवार रात करीब 11 बजे हुई, और इसके बाद से इस क्षेत्र में लगातार ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होने पर चिंता जताई जा रही है।

Table of Contents

Toggle
      • Ambarnath Gas Leakage: मोटी धुंध
      • Ambarnath Gas Leakage नियंत्रण
      • बार-बार होने वाली घटनाएं और जन सुरक्षा की चिंता
      • दीर्घकालिक समाधान और जिम्मेदारी
  • About the Author
      • Rahul Pandey

Ambarnath Gas Leakage: मोटी धुंध

अंबरनाथ फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, गैस रिसाव निकाकेम प्रोडक्ट्स से हुआ, जो मोरिवली महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक कंपनी है। यह कंपनी हाइड्रोक्लोरिक एसिड, फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड और फॉस्फोरस पेंटोक्साइड जैसे खतरनाक रसायनों का उपयोग करती है, जो गलत तरीके से संभालने पर गंभीर खतरे पैदा कर सकते हैं।

रात 11 बजे के बाद Ambarnath Gas Leakage शुरू हुआ, जो तेजी से 1 किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गया। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को, बल्कि रेलवे ट्रैक के पास के लोगों को भी काफी परेशानी हुई। करीब 11:30 बजे तक विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और इलाके में मोटी धुंध छा गई। इस ढूंढ के छाने के बाद लोगो में किसी संभावित अप्रिय दुर्घटना और स्वास्थ्य को खतरे को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।

अंबरनाथ के स्थानीय निवासियों के अनुसार उन्होंने Ambarnath Gas Leakage के बाद आँखों में जलन और उलटी महसूस की। हालांकि बारिश ने बाद में हवा को साफ कर दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह एक बार-बार होने वाली समस्या है और अक्सर रसायनों के रिलीज होने से बदबू आती रहती है। स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस तरह की घटनाओं की प्रभावी निगरानी करने में अक्सर असफल है।

Ambarnath Gas Leakage नियंत्रण

Ambarnath Gas Leakage घटना से दहशत फैल गई और अंबरनाथ फायर ब्रिगेड ने त्वरित प्रतिक्रिया दी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि Ambarnath Gas Leakage से किसी के घायल होने या अस्पताल में भर्ती होने की सूचना नहीं है। अंबरनाथ नगर परिषद की डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर दो घंटों के भीतर स्थिति को नियंत्रित किया।

डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के अनुसार Ambarnath Gas Leakage एमआईडीसी अंबरनाथ के निकाकेम से हुआ था। यह जल्दी ही 1 किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गया लेकिन स्थिति को दो घंटे के भीतर नियंत्रण में कर लिया गया। कोई भी घायल या अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ। अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया कि घबराने की जरूरत नहीं है और यह रिसाव एक सिलेंडर की खराबी के कारण हुआ था।

हालांकि, धुंधली सड़कों और रेलवे ट्रैक के दृश्य वायरल हो गए, जिससे निवासियों में और भी चिंताएं बढ़ गईं। धुएं के कारण ट्रेन सेवाएं भी थोड़ी देर के लिए बाधित हो गईं, हालांकि हवा साफ होने के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।

बार-बार होने वाली घटनाएं और जन सुरक्षा की चिंता

गुरुवार रात का Ambarnath Gas Leakage अंबरनाथ के लिए कोई नई घटना नहीं है, जहां एमआईडीसी क्षेत्र में कई रासायनिक फैक्ट्रियां स्थित हैं। इस क्षेत्र में पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

2021 में, अंबरनाथ के एक अन्य रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव के बाद 30 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई स्थानीय लोग महसूस करते हैं कि ये घटनाएं बहुत बार हो रही हैं और मजबूत रोकथाम के उपायों की जरूरत है।

स्थिति के नियंत्रण में होने के बावजूद अम्बरनाथ निवासी दीर्घकालिक समाधान की मांग कर रहे हैं। अंबरनाथ नगर परिषद की डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के अनुसार जैसे ही उन्होंने धुएं को सड़को पर देखा उन्होंने तुरंत मौके पर पहुँच कर जांच की। डिजास्टर मैनेजमेंट सेल ने सूचना दी कि एमआईडीसी और फायर ब्रिगेड दोनों ही मामले की आगे जांच कर रहे हैं ताकि इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।

Ambarnath Gas Leakage
Ambarnath Gas Leakage

दीर्घकालिक समाधान और जिम्मेदारी

अंबरनाथ का औद्योगिक क्षेत्र कई रासायनिक फैक्ट्रियों से घिरा हुआ है जिसके कारण पर्यावरणीय खतरों के लिए अम्बरनाथ एक उच्च-जोखिम वाला क्षेत्र है। स्थानीय लोगों ने बार-बार चिंता व्यक्त की है कि सुरक्षा के लिए बनाये गए नियमो कि अनदेखी की जाती है और कड़ाई के साथ उनका पालन नहीं होता। हालांकि अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं के बाद नुकसान को नियंत्रित करने के लिए तो कदम उठाए हैं लेकिन घटनाओ की रोकथाम की दिशा में कार्रवाई कम ही की जाती है।

गुरुवार रात निकाकेम प्रोडक्ट्स में हुई गैस रिसाव की घटना ने इस तरफ ध्यान खींचा है कि आबादी वाले क्षेत्रों में खतरनाक औद्योगिक कार्यों के संभावित खतरे क्या हो सकते हैं। हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है लेकिन Ambarnath Gas Leakage घटना ने निवासियों के अंदर दर बैठा दिया है।

Engineers Day 2024: 15 सितम्बर को ही क्यों मनाया जाता है ?

Waqf Board Amendment Bill 2024 क्या है, क्या है इसके फायदे और नुकसान ?

Ford Motor: नेतमिलनाडु में उत्पादन पुनरारंभ की योजना बनाई

About the Author

5cb956c41add22969457e992e88428e962b75949014633290e30f9243ad5082a?s=96&d=mm&r=g

Rahul Pandey

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ARM Review: Tovino थॉमस की तीन भूमिकाओं की रोमांचक यात्रा
Next: Hindi Diwas 2024: जाने हिंदी का समृद्ध इतिहास

Related Stories

Philanthropy List 2025
  • भारत

Philanthropy List 2025: हर दिन ₹7.4 करोड़ दान! HCL के शिव नाडर फिर बने देश के सबसे उदार उद्योगपति, अम्बानी दुसरे नंबर पर

Satya Pandey November 7, 2025
Noida Sector 82 Murder
  • भारत

Noida Sector 82 Murder: महिला की गर्दन और हाथ काटकर फेंका शव, नाले में मिली लाश से दहला इलाका

Suman Goswami November 7, 2025
Delhi Traffic Diversion
  • भारत

Delhi Traffic Diversion: दिल्ली में आज बदलेंगे कई रास्ते, वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Suman Goswami November 7, 2025

Latest

Sulakshana Pandit death
  • Viral खबरे

Sulakshana Pandit death: संजीव कुमार के इनकार के बाद कभी शादी नहीं की, अब 71 की उम्र में अलविदा

Suman Goswami November 7, 2025
Sulakshana Pandit death: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का गुरुवार शाम निधन हो गया।...
Read More Read more about Sulakshana Pandit death: संजीव कुमार के इनकार के बाद कभी शादी नहीं की, अब 71 की उम्र में अलविदा
UAE jackpot winner: भारतीय युवक एक झटके में बना अरबपति, जीता 240 करोड़ रुपये का इनाम UAE jackpot winner
  • Viral खबरे

UAE jackpot winner: भारतीय युवक एक झटके में बना अरबपति, जीता 240 करोड़ रुपये का इनाम

October 30, 2025
WhatsApp fraud alert: wedding card के जरिए हैक हो गए 100 से ज्यादा लोगों के फोन, जानिए कैसे बचें इस साइबर ठगी से WhatsApp wedding card scam
  • तकनीकी
  • Viral खबरे

WhatsApp fraud alert: wedding card के जरिए हैक हो गए 100 से ज्यादा लोगों के फोन, जानिए कैसे बचें इस साइबर ठगी से

October 29, 2025
सावधान! Cyclone Montha की दस्तक – 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है तूफान Cyclone Montha
  • Viral खबरे
  • भारत

सावधान! Cyclone Montha की दस्तक – 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है तूफान

October 28, 2025
e-SIM Upgrade Scam: कैसे एक फोन कॉल से डॉक्टर के खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये? जानिए पूरी सच्चाई और बचाव के उपाय e-SIM Upgrade Scam कैसे एक फोन कॉल से डॉक्टर के खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये जानिए पूरी सच्चाई और बचाव के उपाय
  • Viral खबरे

e-SIM Upgrade Scam: कैसे एक फोन कॉल से डॉक्टर के खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये? जानिए पूरी सच्चाई और बचाव के उपाय

October 24, 2025

You may have missed

Revanth Reddy
  • राजनीति

कांग्रेस मुस्लिम है और मुस्लिम ही कांग्रेस’ Revanth Reddy के बयान से क्यों गरमाई तेलंगाना की सियासत?

Satya Pandey November 7, 2025
hot toddy
  • स्वास्थ्य

Rum for cold: क्या गरम पानी में रम लेना सर्दी-जुकाम में वाकई फायदा देता है? जानिए डॉक्टर क्या कहते हैं

Suman Goswami November 7, 2025
Indonesia mosque blast
  • देश विदेश

Indonesia mosque blast: इंडोनेशिया की मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका, 50 से ज़्यादा लोग घायल

Satya Pandey November 7, 2025
Katrina Kaif baby
  • मनोरंजन

Katrina Kaif baby: पेरेंट्स बने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, बेटे के जन्म से गूंजी खुशियों की किलकारियां

Suman Goswami November 7, 2025
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • X
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Condtions
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.