
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि सोमवार को प्रयागराज पहुंची है
President Draupadi Murmu in Mahakumbh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि सोमवार को प्रयागराज पहुंची है। यहां उन्होंने संगम में तीन बार डुबकी लगाई साथ ही भगवान सूर्य को अर्घ भी दिया। उन्होंने स्नान से पहले गंगा को पुष्प चढ़ाएं और पूजा आरती की। उसके बाद द्रौपदी मुर्मू अक्षयवट और लेटे हुए हनुमान मंदिर भी पहुंचेंगी और पूजा अर्चना करेंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में उपस्थित है।
President Draupadi Murmu in Mahakumbh: 4:00 बजे तक रहेंगी प्रयागराज में
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने किया। उसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू अरैल घाट पहुंची फिर बोट से संगम पर स्नान किया। वह शाम 4:00 बजे तक प्रयागराज में रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया है इससे पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 1954 में महाकुंभ में स्नान किया था।
President Draupadi Murmu in Mahakumbh: महाकुंभ का आज 29वां दिन
आपको बता दे कि आज महाकुंभ का 29वा दिन है। अब तक 43 करोड लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। यहां हर दिन श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। जिस कारण प्रयागराज में पिछले हफ्ते से ही जाम लगा हुआ है। प्रयागराज में आलम यह है कि सड़क के अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्र की गलियों में भी बुरी तरह जाम लगा हुआ है इसके कारण स्थानीय लोगों को भी बहुत दिक्कत हो रही है। शहर से चारों ओर 30 किलोमीटर तक बुरी तरह जाम लगा हुआ है।
President Draupadi Murmu in Mahakumbh: रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़
श्रद्धालुओं में महाकुंभ जाने का उत्साह इतना ज्यादा है कि स्टेशन पर भी खचाखच भीड़ देखने को मिल रही है। आलम यह है कि स्टेशनों पर पैर रखने तक की जगह नहीं है। भीड़ को मद्देनजर रखते हुए संगम स्टेशन को बंद कर दिया गया है। वही प्रयागराज से सटे जिले जैसे भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशांबी, फतेहपुर, सतना, रीवा, चित्रकूट, जबलपुर आदि शहरों में भी बुरी तरह जाम लगा हुआ है और स्टेशनों पर पैर रखने की जगह तक नहीं है।
राशिफल : 10 फरवरी 2025, सोमवार का राशिफल