
Shani Amavasya 2025
Shani Amavasya 2025: तिथि हिंदू पंचांग में एक महत्वपूर्ण दिन होता है, जब चंद्रमा आकाश में दिखाई नहीं देता। यह तिथि पितरों की पूजा, दान-पुण्य, और आत्मचिंतन के लिए विशेष मानी जाती है। जब अमावस्या तिथि शनिवार के दिन पड़ती है, तो इसे ‘शनिश्चरी अमावस्या’ कहते हैं। इस दिन शनि देव की पूजा का विशेष महत्व होता है, चलिए जानते हैं इस तिथि के बारे में संपूर्ण जानकारी।
Shani Amavasya 2025: शनिश्चरी अमावस्या की तिथि
2025 में चैत्र मास की अमावस्या तिथि 29 मार्च को पड़ रही है, जो शनिवार के दिन है। इस प्रकार, इस दिन शनिश्चरी अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही, इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जिससे इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता ha वही यह तिथि 29 मार्च को शाम 4:27 से शुरू हो जाएगी जो की 29 मार्च 2025 तक रहेगी।
Shani Amavasya 2025:शनिश्चरी अमावस्या का महत्व
शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से शनि दोष कम होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है .अमावस्या तिथि पितरों की आत्मा की शांति के लिए एवं पिंडदान के लिए मनाई जाती है। इस दिन जरूरतमंदों को दान देने से बहुत लाभ होता है।
Shani Amavasya 2025:सूर्य ग्रहण का प्रभाव
29 मार्च 2025 को शनिश्चरी अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानियों का पालन करना आवश्यक हैसूर्य ग्रहण के समय भोजन करना वर्जित माना जाता है। इस समय उपवास रखना या हल्का सात्विक भोजन करना उचित होता है।ग्रहण के समय मंत्र जाप, ध्यान और प्रार्थना करने से आध्यात्मिक लाभ मिलता है और नकारात्मक ऊर्जा कम होती है ।ग्रहण समाप्त होने के बाद पवित्र नदी या घर पर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान की पूजा-अर्चना करें।
Shani Amavasya 2025:क्या ना करें इस दिन
•शनिश्चरी अमावस्या के दिन भूल कर भी मांस ,मच्छर नशा पदार्थ का सेवन न करें ऐसा करने से आपको शनि देव के दंड का भोगी बनना पड़ सकता है।
•इस दिन गाय कुत्ते और कौवे को गलती से भी कोई कष्ट ना पहुंचाएं इन्हें कोई हानि पहुंचाने से शनि देव नाराज हो जाते हैं।
•शनिश्चरी अमावस्या के दिन बाल दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए ऐसा करने से शनि दोष लगता है।
•शनिश्चरी अमावस्या के दिन लोहा का सामान और शनि से जुड़ी अन्य चीजों को खरीदना नहीं चाहिए।
•शनिश्चरी अमावस्या के दिन बड़ों का अनादर न करें और इस दिन किसी से विवाद भी ना करें।
Shani Amavasya 2025:क्या करें इस दिन
•शनिश्चरी अमावस्या के दिन संभव हो सके तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
•शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनि देव की मूर्ति के पास तेल का दिया जलाए तेल में काले तिल और साबुत उड़द की दाल भी डाल दे।
•शनिश्चरी अमावस्या के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाए और सात बार उसकी परिक्रमा करें।
•शनिश्चरी अमावस्या के दिन गरीब को काला तिल का कल कमल और काले रंग के कपड़े दान करें यह आपके लिए शुभ दायित्व होगा।
•शनिश्चरीअमावस्या के दिन काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी रोटी खिलाई ऐसे करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
Shani Amavasya 2025:शनि अमावस्या पूजा मंत्र
•ॐ शं शनैश्चराय नमः
•ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं शनैश्चराय नमः
• ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
• ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्
शनिश्चरी अमावस्या, विशेषकर 29 मार्च 2025 को पड़ने वाली अमावस्या, धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Rana Sanga को लेकर क्या विवाद चल रहा है ? जानिए कौन थे Rana Sanga और उनका इतिहास क्या है ?