Bihar Board 12th Result आज बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट BSEB की ऑफिसियल वेबसाइट interresult2025.com तथा interbiharboard.com पर जारी हो चुकी है। BSEB ने 12वीं के तीनों स्ट्रीम्स का रिजल्ट जारी किया है। इस साल बिहार बोर्ड 12वी की परीक्षा 6,41,847 छात्राओं और 6,50,466 छात्रों ने दी थी। इन सभी छात्रों में से 86.5% छात्र पास हुए है। आर्ट्स के 82.75%, कॉमर्स के 94.77% और साइंस के 89.59% छात्र पास हुए है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बोर्ड का रिजल्ट 1% से गिरा है।

