
GT vs MI आईपीएल 2025 का 9वा मैच आज गुजरात टाइटंस(GT) और मुंबई इंडियंस(MI) के बीच खेला जाएगा। अपने पहले सीजन में ही जीतने वाली गुजरात टाइटंस का मुकाबला पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच के साथ हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में अपनी वापसी करेंगे। पहला मैच वह बैन होने के कारण नहीं खेल पाए थे। गुजरात टाइटंस 2022 में हार्दिक पांड्या की ही कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
GT vs MI: मैच विवरण
मैच विवरण | जानकारी |
---|---|
टीमें | गुजरात टाइटन्स (GT) बनाम मुंबई इंडियन्स (MI) |
तारीख | 29 मार्च 2025 |
स्टेडियम | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
टॉस का समय | 7:00 PM |
मैच शुरू होने का समय | 7:30 PM |
GT vs MI: हेड टू हेड में गुजरात आगे
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल में अब तक पांच बार हुआ है। जिसमें गुजरात में तीन माचो में जीत हासिल की है जबकि मुंबई इंडियंस दो मैच में ही जीत हासिल कर पाई है। आईपीएल 2024 में दोनों टीम एक दूसरे से एक बार भेदी थी जिसमें गुजरात टाइटन है मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया था।
GT vs MI: पिछले मैच में साईं सुदर्शन ने की थी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने अपने पिछले मैच में टीम के लिए 74 रनों की पारी खेली थी। जबकि साईं किशोर ने तीन विकेट चटकाए थे। हलाकि की यह दोनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जोस बटलर ने टीम ऑर्डर को शानदार बनाया हुआ है। मजबूत विकेट कीपिंग का ऑप्शन भी है। फिनिशिंग की बात कर तो शेरफन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, तेवतिया, राशीद और ग्लेन फिलिप्स फिनिशिंग को मजबूत बना रहे हैं।
GT vs MI: मुंबई इंडियंस का बैटिंग ऑर्डर रहा फेल
इस सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना CSK से हुआ था। जिसमें CSK ने जीत हासिल की थी। मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज सीएसके के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुंबई इंडियंस के टीम में भारत के इंटरनेशनल प्लेयर्स के होने के कारण टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर बोलिंग को मजबूत बना रहे हैं। जबकि टीम में सेंटनर और मुजीब जैसे स्पिनर्स भी है। पिछले मैच में आईपीएल में डेब्यू करने वाले विग्नेश पुथुर टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे।
GT vs MI: पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की जिस पिच पर आज मैच होने वाला है वह बैटिंग फ्रेंडली है। अब तक यहां पर 36 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इसमें बैटिंग करने वाली टीम ने 16 मैच जीते हैं जबकि रन चेज करने वाली टीम ने 20 मैच अपने नाम किए हैं। यहां का हाईएस्ट स्कोर पंजाब किंग्स ने गुजरात के खिलाफ इसी सीजन में बनाया था जोकि 243/5 है। ये मुकाबला पंजाब किंग्स ने 11 रन से जीता था।
GT vs MI: वेदर रिपोर्ट
अहमदाबाद का आज का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। पूरे दिन तेज धूप रहेगी। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 20 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
GT vs MI: दोनों टीमों के प्लेईंग 11
यहाँ पर मुंबई इंडियन्स (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाड़ियों की सूची को एक तालिका में प्रस्तुत किया गया है:
क्रम संख्या | मुंबई इंडियन्स (MI) | गुजरात टाइटन्स (GT) |
---|---|---|
1 | हार्दिक पांड्या | शुभमन गिल |
2 | रोहित शर्मा | जोस बटलर |
3 | विल जैक्स | साईं सुदर्शन |
4 | तिलक वर्मा | शाहरुख खान |
5 | सूर्यकुमार यादव | राहुल तेवतिया |
6 | नमन धीर | आर साई किशोर |
7 | रॉबिन मिंज | राशिद खान |
8 | मिचेल सेंटनर | कगिसो रबाडा |
9 | दीपक चाहर | मोहम्मद सिराज / प्रसिद्ध कृष्णा |
10 | मुजीबुर्र रहमान | ग्लेन फिलिप्स |
11 | ट्रेंट बोल्ट | अरशद खान / इशांत शर्मा |
12 | विग्नेश पुथुर |
यह भी पढ़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी