
Today Weather News: आए दिन मौसम का हाल बदलते हुए नजर आ रहा है ।कहीं ज्यादा गर्मी देखने के लिए मिल रही है तो कहीं ठंड ऐसे में IMD ने कई राज्यों में बारिश, ओले, हवाएं और ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। वहीं कई राज्यों में हीटवेव ही चल सकती है। तो चलिए जानते हैं क्या है मौसम का हाल।
Today Weather News: बारिश और ओले का अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते देशभर का मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है ।पिछले हफ्ते हीटवेव से जूझ रहे कई राज्य अलग कुछ दिनों तक बारिश और बादल की वजह से तापमान घट जाएगा। भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक गुरुवार को मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र समिति 12 राज्यों में आंधी बारिश और ओले गिर सकते हैं ।यहां 40- 50 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं यूपी, बिहार ,बंगाल ,उड़ीसा ,तमिलनाडु ,केरल ,कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है।
Today Weather News: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी
क्षेत्र/स्थान | स्थिति |
---|---|
गुजरात (सौराष्ट्र, कच्छ) | गर्मी बढ़ेगी |
पश्चिमी राजस्थान | गर्मी बढ़ेगी |
पंजाब | गर्मी बढ़ेगी |
हरियाणा | गर्मी बढ़ेगी |
चंडीगढ़ | गर्मी बढ़ेगी |
दिल्ली | गर्मी बढ़ेगी |
हिमाचल प्रदेश (उत्तरी हिमालयी राज्य) | बर्फबारी के कारण सिस्सू लेक जम गई है |
Today Weather News: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
वही बता दे की 6 अप्रैल तक मध्य प्रदेश महाराष्ट्र झारखंड पश्चिम बंगाल समिति दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है वही गुजरात के सौराष्ट्र- कच्छ, राजस्थान और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले 7 दिन तक न्यूज़ चलने की संभावना भी जताई जा रही है।
Today Weather News: राज्यों के मौसम का हाल
शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
---|---|---|
जयपुर | 22 | 36 |
भोपाल | 21 | 36 |
रायपुर | 23 | 35 |
रांची | 21 | 33 |
पटना | 21 | 35 |
लखनऊ | 12 | 38 |
दिल्ली | 16 | 38 |
शिमला | 12 | 22 |
चंडीगढ़ | 16 | 34 |
अहमदाबाद | 22 | 39 |
मुंबई | 24 | 32 |
कोलकाता | 24 | 35 |
चेन्नई | 34 | 25 |
Today Weather News: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव
वही बता दे की मध्य प्रदेश में आज यानी कि गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदल रहा है।वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर-जबलपुर समेत आधे MP में आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर में बादल छा सकते हैं।
Today Weather News: उड़ीसा का मौसम
उड़ीसा में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से बागान, बागवानी, खड़ी फसलें, कमजोर ढांचे, कच्चे घर, दीवारें और झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। IMD ने घर के अंदर रहने, आंधी के समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने कहा है। साथ ही कहा कि इस दौरान संभव हो तो यात्रा करने से बचें।
Today Weather News: छत्तीसगढ़ ऑरेंज अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोन्डागांव में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। रायपुर सहित कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है।
Today Weather News: 4 अप्रैल का मौसम का हाल
तारीख | भारी बारिश की संभावना वाले राज्य | बारिश की संभावना वाले राज्य |
---|---|---|
4 अप्रैल | आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी | तेलगाना, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा |
यह भी पढ़े :- Yamuna Chhath 2025: यमुना जयंती का दिव्य उत्सव और उसकी पूजा विधि
IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी