
Housefull 5: कहानी, बजट और पहले चार पार्ट्स से कितना अलग है ये फिल्म?
Housefull 5: यह मूवी अभी काफी चर्चा में है। इस फिल्म की कहानी बाकि 4 मूवीज से नई और अलग होने वाली है। लोगो को इस मूवी का बेहद इंतज़ार है।
Housefull 5 का Trailer एक नज़र में:
Housefull 5 की कहानी एक भव्य cruise ship पर आधारित है, जो Newcastle (UK) से Spain और Normandy (France) की यात्रा करता है।
इस cruise पर मिलते हैं तीन आदमी – जॉली 1, जॉली 2 और जॉली 3। इन तीनों की पहचान एक जैसी है लेकिन उनके इरादे अलग-अलग हैं।
उन्हें पता चलता है कि ₹797 करोड़ की एक बड़ी property केवल एक “सही जॉली” को ही मिलेगी। इस विरासत को पाने के लिए शुरू होती है धोखा, मस्ती, पहचान की अदला-बदली और हत्या की एक रहस्यमयी गुत्थी।
कहानी में कई twists आते हैं और यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि असली जॉली कौन है।
मुख्य कलाकार:
- अक्षय कुमार – जूलियस “जॉली 3”
- रितेश देशमुख – जलाबुद्दीन “जॉली 1”
- अभिषेक बच्चन – जलभूषण “जॉली 2”
- संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज़, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, नर्गिस फाखरी, सोनम बाजवा
- चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, डिनो मोरिया, चेतन पांडे, जॉनी लीवर, रंजीत
- साउंडरिया शर्मा, निकितिन धीर, आकाशदीप सबीर
Release date: 6 जुलाई 2025
Budget: ₹375 करोड़ — जो इसे अक्षय कुमार और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनाता है।
फिल्म की शूटिंग London, France, Spain, और एक cruise ship पर की गई है, जो इसके भव्य प्रोडक्शन को दर्शाता है।
हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी: अब तक के चार पार्ट्स की कहानी, Budget और Box Office Collection
हाउसफुल (2010) : हाउसफुल ने अपनी रिलीज़ के समय अच्छी कमाई की थी और इसे एक सफल कॉमेडी फिल्म माना गया। इसके बाद इस फिल्म ने एक पूरी फ्रेंचाइज़ी की नींव रखी जो आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
कहानी:
फिल्म की कहानी है आरुष (अक्षय कुमार) की, जो खुद को दुनिया का सबसे अपशगुनी आदमी (unlucky) मानता है। वह बार-बार प्यार में धोखा खा चुका है और हर बार कुछ गलत हो जाता है।
एक दिन वह आत्महत्या करने की कोशिश करता है लेकिन उसके दोस्त बॉब (रितेश देशमुख) और उसकी पत्नी हेतु (लारा दत्ता) उसे बचा लेते हैं और अपने घर ले आते हैं। आगे की कहानी में प्यार, झूठ, पहचान की गलतफहमी और ढेर सारी कॉमेडी शामिल होती है।
आरुष को संदी (दीपिका पादुकोण) से प्यार हो जाता है, लेकिन उसके पिता (बोमन ईरानी) को सब कुछ झूठ में बताना पड़ता है। कहानी में संदी के भाई (अर्जुन रामपाल) और बहुत सारे झूठी पहचान के किस्से आते हैं, जो सबको उलझा देते हैं।
अंत में सच्चाई सामने आती है, और सबकी गलतफहमियाँ दूर होकर एक हैप्पी एंडिंग होती है।
Budget: ₹45 करोड़
Box Office Collection:
- India (Net): ₹75.65 करोड़
- Overseas: ₹16.87 करोड़
- India (Gross): ₹102.13 करोड़
- Worldwide Gross: ₹119 करोड़
हाउसफुल 2 (2012) कहानी:
यह फिल्म 2012 की सबसे बड़ी कॉमेडी हिट्स में से एक थी।
फिल्म की कहानी : हाउसफुल 2 एक कॉमेडी ऑफ़ एरर्स है जो चार लड़कों और चार लड़कियों की झूठ, धोखे और मस्ती से भरी शादी की कहानी है।
चारों लड़के अमीर ससुर की बेटियों से शादी करने के लिए अपनी पहचान छुपाते हैं और नकली नामों से एक ही परिवार में घुस जाते हैं।
इससे शुरू होता है एक जबरदस्त कन्फ्यूजन का सिलसिला — जहाँ हर कोई किसी और को अपना दामाद समझ रहा होता है।
फिल्म में ढेर सारे कॉमिक मोमेंट्स, एक्शन, गाने और अंत में सब कुछ ठीक होने वाला फैमिली रीयूनियन दिखाया गया है।
Budget: लगभग ₹72 करोड़
Box Office Collection:
- भारत में नेट कलेक्शन: ₹111.79 करोड़
- भारत में ग्रॉस कलेक्शन: ₹153.76 करोड़
- ओवरसीज़ (विदेश) कलेक्शन: ₹36.75 करोड़
- वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: ₹190.51 करोड़
हाउसफुल 3 (2016) कहानी:
2016 की एक बड़ी कॉमेडी हिट फिल्म, जिसने हॉउसफुल और हॉउसफुल २ को bhi पीछे छोड़ दिया था।
फिल्म की कहानी : हाउसफुल 3 की कहानी लंदन के एक अमीर बिज़नेसमैन बटुक पटेल (बोमन ईरानी) और उसकी तीन बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है। बटुक नहीं चाहता कि उसकी बेटियाँ शादी करें, क्योंकि एक पंडित की भविष्यवाणी के अनुसार अगर बेटियाँ शादी करती हैं तो बटुक की मौत हो जाएगी।
लेकिन बेटियाँ पहले ही अपने-अपने बॉयफ्रेंड्स (अक्षय, रितेश, और अभिषेक) से प्यार करती हैं। अब लड़के बनते हैं “स्पेशली एबल्ड” (अपंगों का नाटक करते हैं) ताकि बटुक को धोखा देकर बेटियों से शादी कर सकें।
इसके बाद होता है कॉमेडी, कन्फ्यूजन, डबल रोल, और एक्शन का तूफ़ान — और अंत में सब सच्चाई सामने आती है और सब कुछ ठीक हो जाता है।
Budget: लगभग ₹85 करोड़
Box Office Collection:
- भारत में नेट कलेक्शन: ₹119.14 करोड़
- भारत में ग्रॉस कलेक्शन: ₹152 करोड़
- ओवरसीज़ कलेक्शन: ₹32 करोड़
- वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: ₹185 करोड़
हाउसफुल 4 (2019) कहानी:
फिल्म ने दिवाली पर रिलीज़ होकर अच्छा प्रदर्शन किया और 2019 की हिट फिल्मों में शामिल हुई, हालाँकि इसे क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म ने हॉउसफुल, हॉउसफुल २, हॉउसफुल ३ तीन से बेहतर और शानदार प्रदर्शन किय। जिसकी कहानी कुछ इस प्रकार थी।
फिल्म की कहानी : Housefull 4 एक पुनर्जन्म (rebirth) पर आधारित कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म की कहानी दो समय-कालों में चलती है — 1419 और 2019।
तीन कपल्स जो 1419 में बिछड़ जाते हैं, उनका पुनर्जन्म 2019 में होता है। लेकिन इस बार सबकुछ गड़बड़ है — सबकी पार्टनर बदल चुकी हैं।
अक्षय कुमार का किरदार सबसे पहले अपने पिछले जन्म को याद करता है और अब वह बाकी सभी को सच्चाई बताने और सही जोड़ियों को मिलाने की कोशिश करता है।
इस सफर में कई मस्ती, भूतिया घटनाएँ, कॉमेडी और एक्शन होता है।
Budget: लगभग ₹100–125 करोड़
Box Office Collection:
- भारत में नेट कलेक्शन: ₹206 करोड़
- भारत में ग्रॉस कलेक्शन: ₹250 करोड़
- ओवरसीज़ कलेक्शन: ₹47.46 करोड़
- वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: ₹296 करोड़
Housefull 5: अब तक की सबसे बड़ी फिल्म?
Budget: ₹375 करोड़
Locations: London, France, Spain, Cruise Ship
Release Date: 6 जुलाई 2025
अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और क्या यह फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी हिट बनती है!
यह भी पढ़े: Paresh Rawal का Hera Pheri 3 से अचानक Exit, Akshay Kumar बोले – अब यह मामला Court में सुलझेगा
2 thoughts on “Housefull 5: कहानी, बजट और पहले चार पार्ट्स से कितना अलग है ये फिल्म?”