Air Chief Marshal Amarpreet Singh ने आज यानी गुरुवार को डिफेंस सिस्टम की खरीद और डिलीवरी में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जताया। उन्होंने कहा कि ऐसा एक भी प्रोजेक्ट नहीं है जो अब तक समय पर पूरा हुआ है। यह सोचने वाली बात है कि हम ऐसा वादा की क्यों करते हैं जिसे हम पूरा नहीं कर सकते। कई बार कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय हमें पता होता है कि यह समय पर नहीं होगा, फिर भी साइन कर देते हैं। जिससे पूरा सिस्टम अस्त व्यस्त हो जाता है।
आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब किसी सेना प्रमुख ने सिस्टम पर इस तरीके से उंगली उठाई है और इतना बड़ा सवाल खड़ा किया हो। CII एनुअल बिजनेस समिट में एयर चीफ मार्शल ने क्या कुछ कहा? आइये जानते हैं।




