New railway fare from July: 1 जुलाई से अब आपका रेल का सफर महंगा हो जाएगा। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी हो सकती है। ये जानकारी इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है।
सभी बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे। इस तारीख के बाद का टिकट बुक करने पर नई दरों से किराया चुकाना होगा। रेलवे ने आखिरी बार 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था।

