गाजियाबाद के मोदीनगर में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया। स्कूटी खराब होने के कारण आशा कार्यकर्ता समय पर नहीं पहुंच सकी। महिला की डिलीवरी अस्पताल के बाहर, कपड़े की ओट में कराई गई। गनीमत रही कि जच्चा और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं।