हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को इस तेज़ी से बदलती दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी कौशल (skills) से लैस करना है। 2025 की थीम है:
“एआई और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण”
यानि AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और डिजिटल स्किल्स के जरिए युवाओं को एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना।





