25 नए मंत्री, एक बड़ा संदेश
Gujrat cabinet expansion: गुजरात में भूपेंद्र सरकार के नए कैबिनेट ने शपथ ले ली है। नए कैबिनेट में कुल 25 नए मंत्री बनाये गए है। और इसी के साथ 2027 में होने वाले चुनाव से दो साल पहले ही गुजरात की भाजपा सरकार को अपना नया मंत्रीमंडल मिल गया है। आपको बता दे की कल ही भूपेंद्र कैबिनेट के 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। और 25 नए मंत्रीयो ने शपथ ली है। लेकिन भूपेंद्र सरकार ने अचानक ही पूरा मंत्री मण्डल बदलने का फैसला क्यों लिया ? ये सवाल हर किसी के जहाँ में है। क्या भूपेंद्र सरकार आगामी चुनाव के लिए अभी से प्लानिंग क्र रही है या ये कोई रणनीति है या फिर इसकी कोई दूसरी वजह है?
Gujrat cabinet expansion: अचानक इस फैसले की क्या है वजह ?
भूपेंद्र सरकार के इस फैसले से सियासत गरमा गयी है और सब ओर यही चर्चा हो रही है की आखिर ये फैसला इतनी जल्दबाज़ी में क्यों लिया गया? आखिर ऐसा क्या हुआ की आनन फानन में गुजरात सरकार को न्य मंत्रीमंडल बनाना पड़ा? 25 मंत्रियो में हर्ष संघवी ने सबका ध्यान अपनी ओर खीचा क्योकि उनका अच्छा खासा प्रमोशन हुआ है और उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया गया है। वहीं क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा से लेकर जितेंद्रभाई मेघवानी को भी मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया गया है।
कयास लगाया जा रहा है की दो साल बाद होने वाले चुनाव के साथ साथ निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भाजपा स्थानीय चुनाव में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।
Gujrat cabinet expansion: गुजरात के इन बड़े शहरो में निकाय चुनाव है नज़दीक
गुजरात में निकाय चुनाव की बात करे तो अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जूनागढ़ और राजकोट जैसे बड़े शहरो में निकाय चनाव नजदीक है। बता दे की इन शहरो में होने वाले निकाय चुनाव को मिली विधानसभा चुनाव की नज़र से देखा जता है। भाजपा इस कोशिश में लगी हुई है की बड़े शहरो में वोटरों में अपना प्रभाव रखा जाये। मन जा रहा है की नए मंत्रिमण्डल के साथ पार्टी एक नया और गतिशील चेहरा जनता के समक्ष रखना चाहती है।
Gujrat cabinet expansion: 2021 वाला फार्मूला अपना रही है भाजपा
याद हो कि भाजपा ने 2021 में भी विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया था। और भाजपा कि ये रणनीति काम भी आयी जिससे 2022 के चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली। भाजपा ने इसी टार्ज पर 2027 के चुनाव के लिए एक संतुलित और नयी टीम बनाई जिससे एक नयी, बेहतरीन और गतिशील तरीके से कार्य किया जा सके और एंटी-इनकंबेंसी का असर खत्म किया जा सके।
Gujrat cabinet expansion: जातीय समीकरण का ध्यान
नई कैबिनेट में जातीय संतुलन का भी बखूबी ध्यान रखा गया है। इसमें – 3 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जनजाति, 9 ओबीसी, 7 पाटीदार नेताओं को शामिल किया गया है। इसके अलावा 3 महिलाओ को भी मंत्रिपरिषद में जगह मिली हैं, जिससे महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिला है। कांग्रेस से बीजेपी में आए एक नेता को भी मंत्री बनाया गया है, जो राजनीतिक संकेत देता है कि पार्टी सीमाओं से ऊपर उठकर योग्य चेहरों को मौका दे रही है।
Gujrat cabinet expansion: मंत्रिमंडल के नए 25 मंत्री
- प्रफुल्ल पैंसेरिया
- कुँवरजीभाई बावलिया
- ऋषिकेश पटेल
- कनु देसाई
- परसोतम सोलंकी
- हर्ष सांघवी
- प्रद्युम्न वाज
- नरेश पटेल
- पीसी बरंडा
- अर्जुन मोढवाडिया
- कांति अमृतिया
- कौशिक वेकारिया
- दर्शनाबेन वाघेला
- जीतूभाई वाघाणी
- रीवा बा जाडेजा
- डॉ.जयराम गामित
- त्रिकमभाई छंगा
- ईश्वरसिंह पटेल
- मनीषा वकील
- प्रवीण माली
- स्वरूपजी ठाकोर
- संजयसिंह महीडा
- कमलेश पटेल
- रमन सोलंकी
- रमेश कटारा
Bihar chunav: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 48 उम्मीदवारों में चार मुस्लिम; यहाँ देखे लिस्ट
Bihar election 2025: एनडीए के सभी दलों जारी की उम्मीदवारों की पूरी सूची ; यहाँ देखे लिस्ट
