पुर्तगाल संसद ने बुर्का बैन बिल को दी हरी झंडी!
Portugal की संसद ने Burqa Ban विधेयक को मंजूरी दे दी है। और इस फैसले के साथ पुर्तगाल में Burqa Ban होने की सम्भावना और भी बढ़ गयी है। अगर यह कानून बन जाता है तो दूसरे यूरोपीय देशों की तरह ही पुर्तगाल में भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लग जाएगा। पुर्तगाल सरकार के इस फैसले को कुछ दल चेहरा ढकने वाली मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के लिए उठाया गया कदम मान रहे हैं, जिसका विरोध भी हो रहा है।
Portugal की संसद का बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Portugal की संसद ने पब्लिक प्लेस पर ‘लिंग या धार्मिक’ कारणों से नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने वाले एक विधेयक को अनुमति दे दिया है। बुर्का बैन का प्रस्ताव फार राइट चेगा पार्टी ने प्रस्तावित किया था। इसका उद्देश्य बुर्का और नकाब जैसे कपड़ों को ज्यादातर पब्लिक प्लेस पर बैन किया जाना है। हालांकि फ्लाइट्स, राजनीतिक परिसरों और पूजा स्थलों पर बुर्का और नकाब पहनने की इजाजत रहेगी।
बुर्का पहना तो चुकाना होगा भारी जुर्माना
विधेयक के अनुसार बुर्का या नकाब पहनने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। इस विधेयक में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नकाब पहनने वाली महिलाओं पर €200 से लेकर €4000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। आपको बता दें कि 4000 यूरो भारतीय रुपए में चार लाख दस हज़ार से भी ज्यादा होते हैं। यदि यह कानून लागू हो गया तो भारतीय करेंसी के हिसाब से 4 लाख तक का जुर्माना पुर्तगाल के लोगों को भरना पड़ सकता है।
अगर यह कानून बन जाता है तो पुर्तगाल भी ऑस्ट्रिया, फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड जैसे दूसरे यूरोपीय देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जहां पर चेहरा और सर ढकने पर पूर्णता या आंशिक प्रतिबंध है।
Burqa Ban पर चेगा पार्टी की दलील क्या है?
चेगा पार्टी ने अपने विधेयक में कहा है कि चेहरा छुपाने से, खासकर महिलाएं बहिष्कार और हीनता की स्थिति में आ जाती है। इस स्वतंत्रता, समानता और मानवीय गरिमा जैसे सिद्धांतों के विरुद्ध है। हालांकि, वामपंथी दलों के सांसद उनकी इस बात से सहमत नहीं है।
आपको बता दे कि Portugal में अधिकतर महिलाएं ऐसे कपड़े नहीं पहनती हैं। लेकिन दूसरे यूरोपीय देशों की तरह ही इस्लामी बुर्के के मुद्दे ने यहां पर विवाद खड़ा कर दिया है। चेगा पार्टी ने Burqa Ban करने के लिए फ्रांस और दूसरे यूरोपीय देशों के तर्कों का हवाला दिया।
वामपंथी कर रहे हैं विरोध
वामपंथी दल कह रहे हैं कि Burqa Ban विधेयक का उद्देश्य दूसरे धर्म वाले लोगों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। आपको बता दें कि सोशलिस्ट पार्टी के सांसद पेड्रो डेलगाडो अल्वेस की पार्टी ने Portugal की संसद में इस विधेयक के खिलाफ वोट किया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि “किसी भी महिला को घूंघट पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए लेकिन, दक्षिणपंथी पार्टी का नजरिया गलत है और मैं इससे सहमत नहीं हूं।”
Ludhiana Delhi Garib Rath train fire, बाल-बाल बचे यात्री!
