Beating Retreat 2026: दिल्लीवालों अलर्ट रहें! आज विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट, दोपहर से रात तक सड़कें बंद, बस-मेट्रो पर बड़ा असर
Beating Retreat 2026: देश की राजधानी दिल्ली आज यानी 29 जनवरी 2026 को एक बार फिर देशभक्ति और परंपरा के रंग में रंगने जा रही है। विजय चौक पर आयोजित होने वाला ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों का औपचारिक समापन करेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान भारतीय सेना के बैंड मधुर और देशभक्ति से भरी धुनों की प्रस्तुति देंगे, जो दशकों पुरानी सैन्य परंपरा का प्रतीक है।
बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन को विशेष रोशनी से सजाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग इस दृश्य को देखने के लिए विजय चौक और उसके आसपास पहुंचते हैं। इसी कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC ने पहले से ही व्यापक ट्रैफिक और परिवहन एडवाइजरी जारी कर दी है।
दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक कई सड़कें पूरी तरह बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक विजय चौक और उससे जुड़े कई अहम रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यह व्यवस्था समारोह और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
इन सड़कों पर ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा—
- विजय चौक
- आरए सुनहरी मस्जिद से कृषि भवन के बीच रफी मार्ग
- कृषि भवन से विजय चौक की ओर जाने वाली रायसीना रोड
- दारा शिकोह रोड
- कृष्णा मेनन मार्ग
- सुनहरी मस्जिद से विजय चौक की ओर जाने वाले मार्ग
- विजय चौक से सी-हेक्सागन के बीच कर्तव्य पथ
ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि इन मार्गों पर प्रवेश करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह
यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया है। इनमें शामिल हैं—
- रिंग रोड
- रिज रोड
- अरबिंदो मार्ग
- मदरसा टी-पॉइंट
- सफदरजंग रोड
- कमाल अतातुर्क मार्ग
- रानी झांसी रोड
- मिंटो रोड
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें।
DTC और सिटी बसों के रूट बदले
बीटिंग रिट्रीट समारोह के चलते दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक DTC और अन्य सिटी बस सेवाओं के रूट में बदलाव किया गया है, ताकि समारोह स्थल और इंडिया गेट के आसपास भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
- शांति पथ, विनय मार्ग और सरदार पटेल मार्ग से आने वाली बसें अब पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, वंदे मातरम मार्ग, आरए शंकर रोड और शेख मुजीबुर रहमान रोड से चलेंगी
- केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसें उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी और वापसी में काली बाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग और शंकर रोड का इस्तेमाल करेंगी
- दक्षिणी दिल्ली से तुगलक रोड के रास्ते कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय जाने वाली बसों को अरबिंदो चौक से सफदरजंग रोड और पंचशील मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा
- मंडी हाउस और फिरोज शाह रोड से आने वाली कई बसें शिवाजी स्टेडियम पर समाप्त होंगी
मेट्रो यात्रियों के लिए अहम सूचना
DMRC ने भी बीटिंग रिट्रीट समारोह को लेकर मेट्रो यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार—
- उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन
- केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन
इन दोनों स्टेशनों के रफी मार्ग की ओर खुलने वाले चार गेट
दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे।
हालांकि दोनों स्टेशन पूरी तरह बंद नहीं होंगे और यात्री अन्य गेटों का उपयोग कर सकेंगे। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाकर निकलें।
पार्किंग व्यवस्था भी तय
समारोह में शामिल होने वाले दर्शकों के लिए शाम 7 बजे के बाद
रफी मार्ग और सी-हेक्सागन के बीच जल चैनलों के पीछे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर पार्किंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
- गैर-जरूरी यात्रा से बचें
- निजी वाहन की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
- जारी ट्रैफिक और मेट्रो एडवाइजरी का पालन करें
ताकि जाम, देरी और परेशानी से बचा जा सके।
यह भी पढ़े







