Chaitra Navratri 2026 से पहले घर में भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना नाराज हो सकती हैं Maa Durga
Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को बेहद पवित्र और शुभ पर्व माना जाता है। यह त्योहार केवल पूजा-पाठ का ही नहीं बल्कि नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का प्रतीक भी है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है और पूरे देश में भक्ति का माहौल बन जाता है।
Maa Durga के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। माना जाता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
लेकिन नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की साफ-सफाई और कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी माना जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद भारद्वाज के अनुसार, माता रानी के आगमन से पहले घर से कुछ चीजों को हटाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
Chaitra Navratri Date 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि ?
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी।
- प्रतिपदा तिथि शुरू – 19 मार्च सुबह 06:52 बजे
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 20 मार्च सुबह 04:52 बजे
इस प्रकार 19 मार्च से नवरात्रि का शुभारंभ होगा और 27 मार्च को राम नवमी के साथ इसका समापन हो जाएगा।
इन नौ दिनों में घर-घर में कलश स्थापना की जाती है और माता दुर्गा की पूजा की जाती है।
नवरात्रि से पहले घर की सफाई क्यों जरूरी है?
धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के घरों में वास करती हैं। इसलिए माता रानी के स्वागत से पहले घर को स्वच्छ और पवित्र रखना बहुत जरूरी माना जाता है।
कहा जाता है कि जहां साफ-सफाई और सकारात्मक ऊर्जा होती है, वहीं देवी-देवताओं का वास होता है।
नवरात्रि से पहले घर से हटा दें ये चीजें
1. बंद घड़ी
अगर आपके घर में कहीं बंद घड़ी रखी हुई है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं या घर से हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद घड़ी जीवन में रुकावट और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए नवरात्रि से पहले इसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता।
2. सूखा तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अगर आपके घर में सूखा या मुरझाया हुआ तुलसी का पौधा है तो उसे सम्मान के साथ हटा दें। माना जाता है कि सूखा तुलसी का पौधा घर में नकारात्मकता बढ़ाता है।
3. टूटी मूर्तियां और फटी तस्वीरें
अगर घर में किसी भी देवी-देवता की टूटी मूर्ति या फटी हुई तस्वीर रखी हो तो उसे नवरात्रि से पहले घर से हटा देना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसी वस्तुएं घर में अशुभ ऊर्जा पैदा करती हैं।
4. टूटी झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर घर में टूटी या खराब झाड़ू हो तो उसे नवरात्रि से पहले बदल देना चाहिए। कहा जाता है कि टूटी झाड़ू घर में रखने से आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
5. बेकार और अनुपयोगी सामान
कई बार हम घर में ऐसे सामान जमा कर लेते हैं जो किसी काम के नहीं होते। नवरात्रि से पहले ऐसे अनुपयोगी सामान को घर से बाहर कर देना चाहिए। इससे घर में नई ऊर्जा आती है और वातावरण सकारात्मक बनता है।
नवरात्रि में क्या करें?
- घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करें
- पूजा स्थान को विशेष रूप से साफ रखें
- कलश स्थापना से पहले पूरे घर में गंगाजल छिड़कें
- रोज मां दुर्गा की पूजा और आरती करें
- सात्विक भोजन करें और सकारात्मक सोच रखें
नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व
चैत्र नवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और भक्ति का समय भी है। इन नौ दिनों में उपवास, पूजा और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने मन और आत्मा को शुद्ध करने की कोशिश करता है।
माना जाता है कि जो लोग श्रद्धा और नियम के साथ नवरात्रि का व्रत रखते हैं, उनके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मां दुर्गा की कृपा से सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है।
यह भी पढ़े
Kalashtami 2026: कब है काल भैरव की पूजा का विशेष दिन? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय







