
Aadhaar New Rule अब बिना इन 4 दस्तावेजों के नहीं बनेगा आधार कार्ड!
Aadhaar New Rule: अगर आप नया आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं या पुराने आधार में नाम, पता या फोटो बदलवाना चाहते हैं, तो अब नए नियमों का ध्यान रखना होगा। UIDAI ने 2025-26 के लिए आधार अपडेट करने के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी की है।
Aadhaar New Rule: कौन से 4 डॉक्यूमेंट अब जरूरी? बिना इनके लौटना पड़ेगा उल्टे पांव
आधार कार्ड में बदलाव या नया बनवाने के लिए UIDAI ने नए नियम जारी किए हैं। पहचान पत्र, पते का प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र और रिश्ते का प्रमाण जैसे जरूरी दस्तावेजों की जानकारी यहां दी गई है।
Aadhaar New Rule:
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 2025-26 के लिए नया आधार बनाने या पुराने में नाम, पता या फोटो बदलवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की नई लिस्ट जारी की है।
अगर आप भी आधार कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो इन आवश्यक दस्तावेजों को अपने पास जरूर रखें, वरना आपको उल्टे पांव लौटना पड़ सकता है।
आधार के लिए कौन-से 4 डॉक्यूमेंट जरूरी?
1. पहचान पत्र (ID Proof):
नया आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है आईडी प्रूफ। इसमें निम्नलिखित डॉक्यूमेंट मान्य होंगे:
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- सरकारी कंपनी द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम कार्ड
- एक्स-सर्विसमैन हेल्थ स्कीम कार्ड
- ट्रांसजेंडर आईडी कार्ड
2. एड्रेस प्रूफ (Address Proof):
एड्रेस प्रूफ के तौर पर मान्य दस्तावेज:
- बिजली, पानी, गैस या लैंडलाइन फोन का बिल (3 महीने से ज्यादा पुराना न हो)
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट
- बैंक पासबुक या स्टेटमेंट
- पेंशन डॉक्यूमेंट
- राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
3. जन्म प्रमाण पत्र (Date of Birth Proof):
- हाईस्कूल (10वीं) की मार्कशीट
- पासपोर्ट
- पेंशन डॉक्यूमेंट जिसमें जन्मतिथि हो
- राज्य/केंद्र सरकार द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र
4. प्रूफ ऑफ रिलेशनशिप (यदि जरूरी हो):
यह दस्तावेज केवल तभी मांगे जाएंगे जब आधार कार्ड में पारिवारिक संबंध अपडेट करने हों।
किन पर लागू होंगे ये नियम?
यह नियम निम्नलिखित पर लागू होंगे:
- भारतीय नागरिक
- NRI
- 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे
- लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत में रह रहे विदेशी नागरिक
- विदेशी और OCI कार्डधारक (उन्हें पासपोर्ट, वीजा, सिटिजनशिप सर्टिफिकेट या FRRO रेसिडेंस परमिट दिखाना जरूरी होगा)
जिसके पास एक से ज्यादा आधार कार्ड हो तो?
UIDAI ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति के पास दो या उससे अधिक आधार नंबर हैं, तो उस स्थिति में सबसे पहले जारी किया गया आधार नंबर ही वैध होगा। बाकी सभी आधार नंबर रद्द कर दिए जाएंगे।
घर बैठे ऑनलाइन कैसे अपडेट करें Aadhaar?
UIDAI ने आधार अपडेट की प्रक्रिया 14 जून 2026 तक मुफ्त कर दी है। आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर घर बैठे अपडेट कर सकते हैं:
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Update Aadhaar’ पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफाई करें।
- अब आप नाम, पता या फोटो में से जो भी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें और संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अंत में अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें।