उत्तर प्रदेश की राजनीति और धर्म का टकराव एक बार फिर सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के बीच हुए सार्वजनिक संवाद ने एक नई बहस को जन्म दिया है। ‘शूद्र’ शब्द के प्रयोग और धार्मिक संबोधनों को लेकर शुरू हुई यह बहस अब राजनीतिक गलियारों से होते हुए सामाजिक मंचों तक पहुंच चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य महाराज के पुराने वायरल वीडियो पर बहस तेज हो गई है। मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज हाल ही में बाबा की अखिलेश यादव पर टिप्पणी से भड़क गई हैं।





