Amalaki Ekadashi 2025 10 मार्च यानी आज फागुन मास की आमलकी एकादशी का दिन है, साथ ही यह दिन सोमवार का भी है जिसके स्वामी स्वयं महादेव हैं. इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु समेत महादेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज के दिन चंद्रमा अपनी राशि कर्क में पुष्प नक्षत्र में संचार करेंगे इस कारण गौरी नाम शुभ योग भी बन रहा है। ऐसे में चली जानते हैं कि किन राशियों पर इसका शुभ और वह अभ प्रभाव पड़ेगा।
Amalaki Ekadashi 2025 में शोभन योग और रविपुष्य योग
आज फागुन मास की आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, इसी के साथ ही आज सोमवार का दिन होने के कारण भगवान शिव का भी आशीर्वाद भक्तों पर रहेगा। आज के दिन चंद्रमा अपनी राशि कर्क में पुष्प नक्षत्र में संचार कर रहे हैं इस कारण गौरी नाम शुभ योग भी बन रहा है। इन शुभ योगो के कारण आज शोभन योग और रविपुष्य योग का भी सहयोग बना रहा है।
ऐसे में कर्क समेत पांच अन्य राशियों को अत्यंत शुभलाभ मिलने वाला है। चलिए जानते हैं, इन राशियों के बारे में, कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष राशि के जातक
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। आज का दिन नौकरी और कारोबार के मामले में मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आप पर भरोसा दिखाएंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी देंगे।
आज के दिन आपको भौतिक साधन मिलने की खुशी होगी इसी के साथ ही भाइयों से आपके सहयोग की प्राप्ति होगी। आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सूचना मिलेगी जिससे आपका मन खुश रह जाएगा। सरकारी क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा।
उपाय: आज के दिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
मिथुन राशि के जातक
मिथुन राशि के जातकों के लिए सितारे यह बताते हैं, कि आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभकारी होगा। अगर आपने अपने कारोबार के लिए कुछ योजनाएं बनाई है, तो आप उनको बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे। आज के दिन अगर आप परिश्रम करते हैं तो आपको उसका फल जरुर प्राप्त होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज कमाई में वृद्धि होगी जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज के दिन कार्य क्षेत्र में सकर्मियों से आपके सहयोग मिलेगा। आज के दिन आपको किसी अनजान व्यक्ति से मदद मिल सकती है।
उपाय: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन श्री गणेश का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि के जातक
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। आज के दिन आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। अगर आप कला और रचनात्मक चीजों में रुचि रखते हैं, तो आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा । कर्क राशि के जातक की महिलाओं को अपने घर यानी मायके से लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, साथ ही कार्यक्षेत्र में सरकारियों का सहयोग में मिलेगा।
उपाय: आज के दिन कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा के 32 नाम का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि के जातक
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार में लाभ लेकर आएगा। अगर प्रॉपर्टी और गृह निर्माण से संबंधित काम शुरू करने की योजना बना रहे है, तो इस काम में आपको वृद्धि मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं ,तो आज के दिन आपको सम्मान मिलेगा और साथ ही किसी डील में अगर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो आज उसमें सफलता जरूर प्राप्त होगी।
आज के दिन अपने पार्टनर की सफलता के कारण आप खुश रहेंगे। आज के दिन आपको अपने भाई के साथ-साथ पिता का भी सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन ऐसा हो सकता है कि आपको काम के कारण किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़े।
उपाय: आज के दिन भगवान शिव जी की पूजा आराधना करें और शिव चालीसा का पाठ भी करें।
कुंभ राशि के जातक
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे यह बताते हैं की , इसका दिन उनके अनुकूल रहेगा। अगर आप किसी सरकारी क्षेत्र में काम करने का प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर आप सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज के दिन आपको लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन अगर आप बचत योजना में धान लगाते हैं तो भी आपको धन की प्राप्ति होगी। आज के दिन किसी मंत्री या संबंधित की मदद से आपको लाभ प्राप्त होगा।
अगर अपने लंबे समय से कोई इच्छा मन में रखी है तो आज के दिन आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आज के दिन आपको अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: आज के दिन आप गायत्री मंत्र का जरूर जब करें इसी के साथ ही इनको माता को रोटी और गन खिलाएं।
यह भी पढ़े
Amalaki Ekadashi 2025: आंवला पूजन से मिलेगा विष्णु लोक का आशीर्वाद!