
आज, 12 फरवरी 2025, की राशि]
आज, 12 फरवरी 2025, की राशि
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस के कार्यों को समय सीमा से पहले पूरा करने का प्रयास करें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। कार्य में लापरवाही न बरतें। आज आप घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं।मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ राशि
कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन खर्च नियंत्रित रहेगा। ध्यान रखें कि किसी भी विवाद में न पड़ें और अपने कार्य पर फोकस करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा।पारिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन राशि
करियर में महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और नए अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत का फल मिलने का समय है। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी।रिवार के साथ घूमने का भी प्लान बन सकता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क राशि
भौतिक सुख-साधनों से मन आनंदित रहेगा। घर में किसी नए वस्त्र या आभूषण की खरीदारी संभव है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह राशि
पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करें।मौसमी बीमारियों को लेकर सावधान रहें।आज आपके रिश्तों में कुछ तकरार रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या राशि
संपत्ति सुख मिलेगा और अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।मौसम के विपरीत प्रभाव से थकान और कमजोरी रहेगी।नए समझौते किए जा सकते हैं। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
तुला राशि
पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर बोलें। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। ध्यान और योग से मन शांत रहेगा। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था सुखद रखने में सामंजस्य होना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक राशि
अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें।अपनी ऊर्जा को बचाकर रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
धनु राशि
सूर्य नमस्कार से मन शांत रहेगा। आमदनी बढ़ने से मन खुश रहेगा। नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। माता-पिता की सेहत पर भी ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
मकर राशि
करियर के मामले में तरक्की का समय है। वैवाहिक संबंध अच्छे रहने से मन खुश रहेगा। नए अवसरों का लाभ उठाएं और अपने कौशल को निखारें।सेहतमंद दिन रहेगा। खानपान में सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ राशि
मांगलिक कार्यों में धन खर्च होगा। तनाव से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।मानसिक रूप से थकान और सुस्ती रहेगी। पार्टनर को समय देना और उससे बातचीत करना बहुत जरूरी है
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मीन राशि
कोर्ट-कचहरी के मामले पक्ष में रहेंगे, जिससे खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है।थोड़ा समय सकारात्मक लोगों के साथ बिताएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार: जातिगत समीकरण और संभावित मंत्रियों पर चर्चा तेज