
Auraiya Murder Case यूपी के औरैया जिले से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने जहां एक पत्नी ने शादी के 15 दिन बाद ही पति ki शूटर से हत्या कर दी। प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर बनाया था प्लान। पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार जानिए क्या थी हत्या की वजह।
Auraiya Murder Case: सौरभ हत्याकांड जैसा एक और मामला
उत्तर प्रदेश के औरैया के मेरठ सौरभ हत्याकांड की तरह एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची और ₹200000 की सुपारी देकर पति की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या कि सुपारी लेने वाले सुपारी किलर को भी गिरफ्तार कर लिया है प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग को बताया था कि दिलीप अमीर है और अगर उसे रास्ते से हटा दिया जाए तो वह दोनों अच्छे तरीके से जीवन जी सकते हैं । इसके बाद उन्होंने मौत का प्लान बना लिया।
Auraiya Murder Case: क्या है पूरा मामला
बता दे की प्रगति ने अनुराग के साथ जीवन बिताने की ढाणी और फिर उसने दिलीप को अपने और अनुराग के बीच से हटाने का प्लान बनाया उसके साथ इस प्लान में उसका प्रेमी बबलू उर्फ मनोज भी शामिल था दोनों ने मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच और उन्होंने सुपारी किलर रामजी नागर को ₹200000 की सुपारी देकर दिलीप को रास्ते से हटा दिया। पैसे लेने के बाद रामजी नगर ने दिलीप को धोखे से बुलाया और अपने बाइक में बैठ कर खेतों की तरफ ले गया जहां उसने दिलीप की गोली मारकर हत्या कर दी और उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गया।
Auraiya Murder Case: पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम दिलीप है जिसकी शादी बीते 15 मार्च 2025 को प्रगति के साथ हुई थी हाइड्रा चलाने का काम करता था शादी हो जाने के बाद ही प्रगति का प्रेम संबंध अपने ही गांव के अनुराग उर्फ बबलू के साथ था इस वजह से वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी और इसे लेकर दोनों की अनबन होती रहती थी प्रगति की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी उसकी दिल में अनुराग था जबकि उसे दिलीप के साथ जिंदगी बितानी पड़ेगी इससे वह बहुत परेशान थी जिसके चलते उसने इस प्लान को अंजाम दिया।
Auraiya Murder Case: प्रगति के भाई ने बताया
हम लोग 2 बहनें और 3 भाई हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। तीनों भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। हम लोग पहले औरैया के दिबियापुर में रहते थे। हमारी पढ़ाई-लिखाई वहीं पर हुई। हम सभी भाई-बहन इंटर (12वीं) तक पढ़े हैं। उसके बाद हम लोग हजियापुर सियापुर थाना क्षेत्र के फफूंद गांव में रहने आ गए। करीब 3-4 साल से हम लोग इसी गांव में रह रहे हैं।
कोरोना में पिता की नौकरी चली गई मेरे पिता पहले प्राइवेट नौकरी करते थे, लेकिन कोरोना में उनकी नौकरी चली गई। उसके बाद वह गांव आकर खेती किसानी करने लगे। इसी बीच, हम तीनों भाइयों ने भी नौकरी तलाश ली। बड़ी बहन पारुल की 6 साल पहले ही शादी हो चुकी है। प्रगति घर पर ही रहती थी। कुछ करती नहीं थी।
Auraiya Murder Case: आगे प्रगति के भाई ने बताया
प्रगति अक्सर दीदी पारुल के ससुराल जाती रहती थी। वहां रुक भी जाती थी। जब घर में हम लोगों ने प्रगति की शादी की चर्चा की, तो उसने दिलीप के साथ शादी करने की रजामंदी भी दी। शादी तय करने से पहले भी दिलीप अक्सर हमारे घर आता-जाता रहता था। वह और प्रगति फोन पर भी बात करते थे। लेकिन, प्रगति ने अनुराग का कभी कोई जिक्र नहीं किया, न ही हम लोगों को इस बारे में कुछ पता था।
Auraiya Murder Case: प्रगति के चाचा ने कहा भतीजी ने किया अपना घर बर्बाद
प्रगति के चाचा अर्जुन सिंह बताते हैं- प्रगति गलत रही होगी, तभी तो ऐसा काम किया है। पहले से हम लोगों को कुछ नहीं पता था। शादी के बाद ही उसके अफेयर के बारे में पता चला। हम लोगों ने तो खुशी-खुशी शादी की। क्या पता था, वह खुद ही अपना घर बर्बाद कर देगी। परिवार जाना-पहचाना था। प्रगति की बड़ी बहन की भी शादी वहीं हुई थीं। इसलिए, हमने रजामंदी से उसकी वहां शादी की।
Auraiya Murder Case: प्रगति के घर के पीछे ही था अनुराग का घर
प्रगति के घर के पीछे ही अनुराग का घर है। दोनों घरों के बीच सिर्फ 100 मीटर की दूरी है। घर पर अनुराग की 15 साल की छोटी बहन पप्पी मिली। उसने बताया- हम लोगों पर क्या बीत रही है, यह कैसे बताएं? भाई ऐसा नहीं था। पता नहीं, यह सब क्यों कर दिया? किसी ने उसको फंसा दिया है।उसके अफेयर के बारे में घर में किसी को कुछ नहीं पता था। हम 1 भाई और 2 बहनें हैं। पापा छोटा-मोटा काम करके घर चलाते हैं। मेरी मां नहीं है। भाई ट्रैक्टर चलाता था। इस घटना के बाद से परिवार पर आफत आ गई है। पता नहीं अब आगे क्या होगा?
Auraiya Murder Case: गांव में थी उनकी अफेयर की चर्चा
इसके बाद हमने गांव के कुछ लोगों से बात की। नाम नहीं छापने की शर्त पर गांव की एक 35 साल की महिला ने बताया- प्रगति और अनुराग के बीच कई साल से अफेयर था। पूरे गांव में इसकी चर्चा होती थी।यह बात प्रगति और अनुराग के परिवार को भी पता थी। गांव के लोग भी यह सब जानते थे। कई बार दोनों को एक साथ देखा गया। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। दोनों शादी करना चाहते थे। प्रगति गांव छोड़कर जाना ही नहीं चाहती थी। एक बार तो प्रगति अपने हाथ की नस भी काट चुकी है।यह सब जानते हुए भी प्रगति के घर वालों ने उस परिवार को फंसा दिया। दिलीप के परिवार के साथ बहुत गलत हुआ। गांव के ही एक 35 साल के एक युवक ने बताया- अब परिवार के लोग क्या सच बताएंगे? खैर, होनी को कौन टाल सकता है? प्रगति और अनुराग की शादी कर दी होती, तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।
Auraiya Murder Case: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने घटना की तहकीकात करते हुए सुपारी किलर रामजी नागर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले। उसके बाद पुलिस ने अनुराग यादव नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया, जो दिलीप की पत्नी के गांव का रहने वाला है। इस घटना में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रामजी नागर, अनुराग यादव और प्रगति यादव शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है।
यह भी पड़े :- Rajasthan Crime: तांत्रिक के टार्चर से परेशान होकर महिला टीचर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट ने खोला राज