
अबू आजमी द्वारा दिए गए बयां को लेकर सियासी पारा हाई है
Aurangzeb controversy: बीते दिनों में औरंगजेब को लेकर अबू आजमी द्वारा दिए गए बयां को लेकर सियासी पारा हाई है। आज बुधवार को विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र में शुरू हुए औरंगजेब विवाद पर योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी औरंगजेब को अपना आदर्श मानती है। CM योगी ने बिना नाम लिए कहा कि उस कमबख्त को पार्टी से निकालो। नहीं तो यूपी भेज दो इलाज हम करवा देंगे।
Aurangzeb controversy: योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की विरासत को खोदने की सपा की आदत बन चुकी है। दुर्भाग्य है कि उन्होंने औरंगजेब को आदर्श माना है। औरंगजेब का पिता शाहजहां अपनी जीवनी में लिखता है खुदा करे ऐसा कमबख्त किसी के घर में पैदा ना हो। उसने आगरा के किले में अपने पिता को कैद करके रखा। एक-एक बूंद के लिए तरसा कर रखा।
Aurangzeb controversy: अखिलेश यादव ने किया पलटवार
जैसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा कुछ ही देर बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी बयान आया और उन्होंने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है “जब आपन कुर्सी हिले तब ही मन का आपा खोए, ऊ का औरन के इलाज करें जो खुद ही बीमार होए।”
Aurangzeb controversy: क्या है औरंगजेब को लेकर विवाद?
महाराष्ट्र से शुरू हुआ विवाद अब यूपी तक पहुंच गया है। आपको बता दे अबू आजमी जो कि सपा के नेता हैं उन्होंने कहा था कि “उस समय के राजा सत्ता और संपत्ति के लिए संघर्ष करते थे। लेकिन यह कुछ भी धार्मिक नहीं था। औरंगजेब ने 52 साल तक शासन किया और अगर वह सच में हिन्दुओ को मुसलमान बनना चाहते तो सोचिए कि कितने हिंदू परिवर्तित हो जाते। अगर औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया तो उन्होंने मस्जिदों को भी नष्ट किया। अगर वह हिंदुओं के खिलाफ थे तो 34% हिंदू उनके साथ नहीं होते और उनके सलाहकार हिंदू नहीं होते। हमें इसे हिंदू मुस्लिम कोण देने की जरूरत नहीं है। यह देश संविधान से चलेगा और मैंने हिंदू भाइयों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा है।मैंने सिर्फ तथ्य पर बात की ही “।
Aurangzeb controversy: फिल्म “छावा” से शुरू हुआ विवाद
ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म “छावा” इस विवाद का मूल कारण बनी। “छावा” ने औरंगजेब को लेकर बहस की शुरुआत की। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म में विकी कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार बखूबी निभाया। जबकि अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। इस फिल्म में संभाजी के साहस, बलिदान, त्याग और औरंगजेब के अत्याचारों को बखूबी दिखाया गया है। छावा फिल्म में संभाजी को औरंगजेब ने 1689 में क्रूरता से निर्मम हत्या करवा दी थी। जिसे इस फिल्म में भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया है।
बिहार में शिक्षा सुधार: 59,028 शिक्षकों की नियुक्ति से नई शुरुआत ।
BSP internal clash: दो दिन पहले दी जिम्मेदारी, आज वापस छीन ली…आखिर कहाँ तक जाएगा बसपा का आंतरिक कलह?