
दिल्ली में अब कमल खिल चुका है
BJP victory in Delhi election: दिल्ली में अब कमल खिल चुका है। आम आदमी पार्टी की झाड़ू मिट्टी में मिल चुकी है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी हुई। आम आदमी पार्टी इस तरह हारि जिसकी कल्पना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी नहीं की होगी। आम आदमी पार्टी के टॉप ऑर्डर पूरी तरह तहस-नहस हो गए। मसलन…मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरव भारद्वाज सहित आम आदमी पार्टी के कद्द्वार नेता भी हारे है। इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है की अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से कैसे हार सकते है ? अरविंद केजरीवाल को भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटो से हरा दिया। इसमें सवाल यह उठता है आखिर कौन सी वजह रही जिससे आम आदमी पार्टी को इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ रहा है।
BJP victory in Delhi election: 5 फरवरी से 4 दिन पहले चला गया ये दाव
अरविंद केजरीवाल की हार के पीछे सबसे बड़ा दांव भाजपा ने चुनाव से 4 दिन पहले चला जो की था 1 फरवरी को पेश हुए बजट में इनकम टैक्स में छूट। जैसा कि आप सभी जानते होंगे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण्य बजट में यह ऐलान किया कि 12 लाख की कमाई पर अब कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। बस इसी दाव ने अरविंद केजरीवाल के हार की पटकथा लिख दी। यह हार आम आदमी पार्टी के लिए एक ऐसा सदमा है जिसे निकलना बहुत ही मुश्किल है।
BJP victory in Delhi election: यह है असल वजह
मोदी सरकार की इनकम टैक्स वाली घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार कर्मचारियों ने प्रवेश वर्मा की जीत पर अरविंद केजरीवाल की हार में एक अहम् रोल अदा किया। इन सभी कर्मचारीयो का मत भाजपा को शिफ्ट हो गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज भाजपा ने दिल्ली में विजय का परचम लहराया और अरविंद केजरीवाल को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ रहा है।
BJP victory in Delhi election: एक और अहम कारण
आम आदमी पार्टी के हार की एक मुख्य वजह रही कांग्रेस। यह एक ऐसा कारण है जिसे अरविंद केजरीवाल कभी स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन मानने वाली बात तो यह है कि जितने वोटो से अरविंद केजरीवाल हारे हैं उतने वोट कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने प्राप्त किए हैं। आज अगर संदीप दीक्षित इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ते या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन होता तो नतीजे कुछ और ही होते हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकार की है और भाजपा को बधाई दी साथ ही जनता का आभार भी जताया है।
BJP victory in Delhi election: भाजपा की जीत क्यों महत्वपूर्ण
हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराने के बाद दिल्ली में भी अब भाजपा को जीत मिल गई है। इस जीत के कई मायने है। आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली को विकास का “केजरीवाल मॉडल” बता कर चुनाव मैदान में उतरे थे वहीं दूसरी ओर भाजपा विकास का “मोदी मॉडल” लेकर चुनावी रण में उतरी थ। इसके अलावा भाजपा ने इसके तहत अपने संकल्प पत्र में मुफ्त बिजली, पानी सहित आम आदमी पार्टी सरकार की दूसरी कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के साथ महिलाओं को ₹2500 का मासिक गुजारा भत्ता और 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज जैसे कई दूसरे वादे भी किए थे।
Mahakumbh 2025: बॉलीवुड सितारों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी साझा किया अपना अनुभव ।
Delhi Vidhansabha Chunav 2025: कौन बनेगा भाजपा का अगला मुख्यमंत्री?