Budget 2025: आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया। उससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दही चीनी खिलाई थी। जैसे ही वित्तमंत्री ने बोलना शुरू किया विपक्ष ने वाकआउट कर दिया। हलाकि, इस बार बजट में वित्तमंत्री ने कई बड़े ऐलान किये है। आइये जानेंगे बजट के 10 बड़े ऐलान
Budget 2025: 12 लाख सलाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं है
निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब वार्षिक 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं है। इसके अलावा पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एकसाथ फाइल कर पाएंगे। सीनियर सिटीजंस के लिए टीडीएस की सीमा 50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख तक कर दी गई है।
पिछले वर्षों में टैक्स छूट देखें:
2014 में ₹2.5 लाख
2019 में ₹5 लाख
2023 में ₹7 लाख
और अब 2025 में ₹12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी गई है।
कैंसर की दवाइयां सस्ती
बजट में ऐलान किया गया की 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। हर सरकारी अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। वहीं कैंसर के इलाज की दवाई भी सस्ती कर दी जाएगी। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% कर दी गई है।
Budget 2025: न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा
वित्त मंत्री ने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में हम योजना प्रारंभ करेंगे एमएसएमई को विदेशों में टैरिफ की मदद मिलेगी। न्यू इनकम टैक्स बिल अवेलेबल इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एफडीआई की सीमा को बढ़ाया जाएगा। पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजनाओं में बढ़ाई जाएंगी। केवाईसी प्रोसेस को भी सरल कर दिया जाएगा। इसके लिए कई नई व्यवस्था इसी वर्ष प्रारंभ होगी। जन विश्वास एक्ट 2023 के तहत 180 लीगल प्रोविजन को डी क्रिमिनिलाइज किया गया है।
मेक इन इंडिया के तहत खिलौना के निर्माण पर जोर
निर्मला सीतारमन ने कहा की देश को खिलौने के लिए एक बड़ा केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। हम कल्स्टर्स डेवलपमेंट करेंगे। स्किल और मैन्युफैक्चरिंग के लिए इकोसिस्टम बनाया गया है। जिससे हाईक्वालिटी अनोखे इनोवेटिव और लंबा चलने वाले खिलौने बनाए जाएंगे।
Budget 2025: 50 पर्यटन स्थलों को डेवलप करेंगे
50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से डेवलप किया जाएगा। रोजगार प्रेरित विकास के लिए आतिथ्य प्रबंधन संस्थानों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। होमस्टे के लिए मुद्रा ऋण यात्रा और संपर्क में सुधार किया जाएगा। वीजा शुल्क में छूट के साथ ही वीजा को बढ़ावा दिया जाएगा। वही चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य लाभ को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अनुसंधान विकास और इनोवेशन में 20 ,000 करोड रुपए का इन्वेस्ट किया जाएगा।
उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी
वित्त मंत्री ने कहा कि उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के तहत 1.5 करोड़ लोगों को फ्लाइट में यात्रा का सपना पूरा किया गया। 88 एयरपोर्ट बनाएंगे स्कीम को संशोधित किया जाएगा। 120 नए गंतव्य तक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा। 1000 करोड लोगों को हवाई जहाज से यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। बिहार में तीन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। पटना बेहटा एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने से अलग होंगे।
Budget 2025: मेडिकल कॉलेज में 75000 सीट जोड़ी जाएंगी
वित्त मंत्री ने बताया कि 6500 विद्यार्थियों की सीट बढ़ाई जाएगी। आईआईटी पटना में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। 500 करोड़ के बजट में AI के लिए एक संस्थान की भी स्थापना किया की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में अगले 5 साल में 75000 सीट जोड़ी जाएगी अगले साल मेडिकल कॉलेज में 10000 से अधिक सीट जोड़ी जाएगी।
7.5 करोड़ लोगों को रोजगार देगा सूचना लघु और मध्यम उद्योग
सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग देश में 7.5 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। यह एमएसएमई उत्पादकों के साथ निर्माण में योगदान दे रहे हैं उनके वर्गीकरण को दो गुना बढ़ाया जाएगा। गारंटी टैक्स के साथ 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ कर दिया जाएगा।
Budget 2025: उच्च पैदावार बीज मिशन
राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन चलाया जाएगा। अनुसंधान उच्च पैदावार बीजों की 100 से अधिक किस्म को उपलब्ध कराएंगे।पहले चरण में विकासशील कृषि जिलों को शामिल किया जाएगा। खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रीय तेल मिशन को चल रही है। कपास उत्पादक मिशन के तहत उत्पादकता में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाएगी और कपास के लंबे रेशे वाली किस्म को बढ़ावा दिया जाएगा।
किसान क्रेडिट कार्ड सीमा 3 लाख से बढ़कर 5 लाख
किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 7.5 करोड़ किसानो, मछुआरों अदि को क्रेडिट मिलता है जिसकी 3 लाख से बढाकर सीमा बढ़कर 5 लाख कर दी जाएगी।
Navi Mumbai Crime: मुफ्त चिकन खाने के विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या