
Chaitra Navratri का पहला दिन कल यानी की 30 मार्च को है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।कहते हैं नवरात्रि के दिनों में देवी पृथ्वी लोक पर आती हैं। इसलिए उनकी आराधना हमेशा विधि-विधान से करनी चाहिए । इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
Chaitra Navratri: मां शैलपुत्री
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इन्हें पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है। यह नंदी बैल की सवारी करती हैं, उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में कमल होता है।
Chaitra Navratri: मां शैलपुत्री की पूजा विधि
- इस दिन कलश स्थापना (घट स्थापना)।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर या पूजा स्थान को साफ करें।
- एक मिट्टी के बर्तन में जौ बोएं और उसके पास जल से भरा हुआ कलश रखें।
- कलश पर आम के पत्ते और नारियल रखें।
Chaitra Navratri: मां शैलपुत्री की पूजा
मां की प्रतिमा या चित्र पर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें।रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीप अर्पित करें।दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से पंचामृत बनाकर मां को अर्पित करें।माता को सफेद वस्त्र और सफेद फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।घी का दीपक जलाएं और दुर्गा चालीसा या शैलपुत्री स्तोत्र का पाठ करें। अर्पित करें और अंत में आरती करें।
Chaitra Navratri: प्रतिपदा तिथि कब से कब तक
प्रतिपदा तिथि 29 मार्च 2025 को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी।
Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में व्रत करने की विधि
व्रती को फलाहार लेना चाहिए जैसे – फल, दूध, सूखे मेवे आदि।
इस व्रत में सेंधा नमक से बनी चीजें ही खानी चाहिए।
दिन में एक बार सात्विक भोजन करना उचित होता है।
पूरे दिन मां का ध्यान करें और भजन-कीर्तन करें।
Chaitra Navratri: पहले दिन का महत्व
मां शैलपुत्री की पूजा से मन और आत्मा की शुद्धि होती है।यह दिन साधना और भक्ति की शुरुआत का प्रतीक होता है।इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। और इन नौ दिनों में अलग-अलग देवियों की पूजा की जाती है। इस तरह चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित होता है। यह दिन आत्मशुद्धि और भक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है।
यह भी पढ़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी