Champions Trophy 2025: आज से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज ग्रुप ए की टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट इतिहास में पाकिस्तान अभी तक न्यूजीलैंड को एक बार भी नहीं हरा पाई है। पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है तो वही न्यूजीलैंड ने साल 2000 में खिताब जीता था।