Char Dham Yatra 2025 – 30 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम की यात्रा इस बार रील बनाने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री। वही vip दर्शन भी किया बंद। मंदिर के बाहर वीडियो बनाने वालों को नहीं करने दिया जाएगा दर्शन ।जानिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी
Char Dham Yatra 2025: रील बनाने वालों को नहीं करने देंगे दर्शन
30 अप्रैल से चार धाम की यात्रा शुरू होने वाली है इस बार एक अहम फैसला लिया गया है इस बार चार धाम की यात्रा में वीडियो और रील बनाने वालों को और युटयुबर्स को आने की अनुमति नहीं है केदारनाथ बद्रीनाथ पंडाल समाज ने तय किया है कि इस बार मंदिर परिसर में इन्हें नहीं आने देंगे यदि कोई ऐसा करता मिलता है तो बिना दर्शन उसे लौटा दिया जाएगा इस बारे में प्रशासन को भी बता दिया गया है।
Char Dham Yatra 2025: इस बार कैमरा खोलने की भी नहीं अनुमति दी जाएगी
केदारनाथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने भास्कर को बताया कि पिछले साल रील बनाने वालों के चलते काफी अव्यवस्था फैली थी। समुद्र तल से 12 हजार फीट ऊपर केदारनाथ धाम में ढोल नगाड़ों का शोर सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया था।यात्रा शुरू होने के बाद 10 से 12 दिन तक पूरी शिवालिक पर्वतमाला में यह शोर गूंजता रहा। यहां की प्रकृति के लिए यह शोर ठीक नहीं है। इसलिए इस बार कैमरा ऑन भी नहीं करने देंगे।
Char Dham Yatra 2025: vip दर्शन की व्यवस्था की बंद
इसी तरह, पैसे देकर VIP दर्शन की व्यवस्था भी धामों पर बंद रहेगी। बद्रीनाथ धाम के पंडा पंचायत के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने कहा है कि पैसे लेकर दर्शन करवाना भगवान की मर्यादा के खिलाफ है। वही इस साल 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसी दिन सबसे पहले मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।आखिर में 4 मई को विधि-विधान से भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही पूर्ण रूप से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।
Char Dham Yatra 2025: श्रद्धालुओं के लिए की है पूरी व्यवस्था
चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम व विपरीत हालात में यात्रियों को रोकने के लिए 10 जगहों पर होल्डिंग स्थल बनाए जा रहे हैं। यह स्थल हरिद्वार,ऋषिकेश, ब्यासी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, हरबटपुर, विकासनगर, बड़कोट और भटवाड़ी में होंगे। यहां पानी, शौचालय, रात बिताने के लिए बिस्तर, दवाएं और खाने की इमरजेंसी व्यवस्था रहेगी।पूरे यात्रा मार्ग को 10-10 किलोमीटर के सेक्टरों में बांटा है। हर सेक्टर में 6 पुलिसकर्मी होंगे। वह बाइक पर तैनात रहेंगे, जिससे यात्रियों को परेशानी के समय तुरंत मदद मिल सके।
Char Dham Yatra 2025: 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
30 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा में सबसे पहले मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। अक्षय तृतीया के मौके पर इन धामों के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद सबसे आखिरी में भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 4 मई को पूरी विधि-विधान के साथ भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और इस तरह चार धाम यात्रा संपूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी। वही इस बार अंदाजा लगाया जा रहा है कि चार धाम की यात्रा में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ आएगी।
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी