Colombia U-Turn: पहलगाम हमले के बदले में किए गए ऑपरेशन सिंदूर में मौत के घाट उतरे आतंकियों को शोक संवेदना व्यक्त करने वाला देश कोलंबिया ने अपना सुर बदल लिया है। वह भी मात्र 48 घंटे के अंदर। इसके पीछे का कारण कांग्रेस सांसद शशि थरूर की स्ट्राइक है। जिसकी वजह से कोलंबिया ने अपना बयान आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद पर जब पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करने के लिए अलग-अलग देश में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे शशि थरूर ने कोलंबिया को खरी खोटी सुनाई तब कोलंबिया के सुर ही बदल गए और अब वह भारत के मजबूत समर्थन को पेशकश करते हुए एक बयान भी जारी करेगा।





