
World Water Day जल प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है, जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण और जलवायु परिवर्तन के कारण स्वच्छ जल का संकट गहराता जा रहा है। इस समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 22 मार्च को “विश्व जल दिवस” (World Water Day) मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस दिवस का उद्देश्य और महत्व।
World Water Day का इतिहास
बता दें कि विश्व जल दिवस मनाने का निर्णय वर्ष 1992 में ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और विकास सम्मेलन (UNCED) में लिया गया था। इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने वर्ष 1993 से इसे आधिकारिक रूप से मनाने की घोषणा की। तब से हर साल यह दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है।
World Water Day का महत्व
विश्व में लाखों लोग स्वच्छ जल से वंचित हैं। यह दिवस लोगों को जल संकट की गंभीरता के बारे में जागरूक करता है। वही यह दिवस लोगों को जल बचाने और इसका सतत उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है।
World Water Day की थीम (1993-2024)
हर साल विश्व जल दिवस को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है।
- 2010 – स्वच्छ जल के लिए स्वच्छ जल निकासी।
- 2013 – सहयोग के लिए जल।
- 2015 – जल और सतत विकास।
- 2018 – नेचर फॉर वाटर (प्राकृतिक समाधान द्वारा जल संरक्षण).
- 2020 – जल और जलवायु परिवर्तन।
- 2023 – त्वरित बदलाव करें (Accelerating Change).
- 2024 – जल के लिए शांति (Water for Peace).
- वही 2025 में जो थीम रहने वाली है उसको विश्व जल दिवस वाले दिन ही बताया जाएगा।
जल संकट के कारण
आज पूरी दुनिया जल संकट का सामना कर रही है। दुनिया में स्वच्छ जल की कमी हो चुकी है इसके कहीं कारण है।
- बढ़ती जनसंख्या
- जल प्रदूषण
- जलवायु परिवर्तन
- भूजल का अत्यधिक दोहन
- वनों की कटाई
भारत भी गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है।
जल संरक्षण के उपाय
- वर्षा जल संचयन – बारिश के पानी को इकट्ठा कर भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है।
- पानी का पुन: जल की बर्बादी कम करें
- टपक सिंचाई – कृषि में जल की खपत कम करने के लिए टपक सिंचाई तकनीक अपनानी चाहिए।
- पेड़ लगाना:- वृक्षारोपण से वर्षा बढ़ती है और जल स्रोत संरक्षित रहते हैं।
- नदियों और झीलों की सफाई- जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना बेहद जरूरी है।
- जन जागरूकता- लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना सबसे प्रभावी तरीका है।
सरकारी प्रयास और योजनाएँ
भारत सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए कई योजनाएँ चलाई हैं।
- जल जीवन मिशन 2019
- अटल भूजल योजना 2019
- नमामि गंगे योजना
- कैच द रेन अभियान 2021
विश्व जल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें जल संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनानी होगी। अगर हमने अभी से जल बचाने के ठोस कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में हमें भयावह जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए, “जल ही जीवन है” को ध्यान में रखते हुए हमें जल संरक्षण के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी