Aarambh News

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के नतीजे और नेताओं की प्रतिक्रियाएं

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के नतीजे और नेताओं की प्रतिक्रियाएं

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

 

आज दिल्ली इलेक्शन का दूसरा दिन है और 8 तारीख को इलेक्शन के रिजल्ट आएंगे , इसके बाद साफ पता लग जायेगा की दिल्ली में इस बार किसकी सरकार आएगी। रिजल्ट से पहले अलग अलग एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं , जिस से अनुमान लगाया जा सकता है की किसकी सरकार सत्ता में आती है।

कस्तूरबा नगर में कांग्रेस के चान्सेस

कस्तूरबा नगर विधानसभा इलाके से कांग्रेस के चान्सेस जयादा है। कांग्रेस से उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने पोल कहा की में एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता हु। मैं दावे के साथ कहता हूं कि कस्तूरबा नगर विधानसभा की सीट हम जीतेंगे। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। जब एक महिला सादिक नगर में पैसे बांट रही थी तो उसकी फोटो खींचकर हमने पुलिस को दी थी।

मालवीय नगर में खिलेगा फूल

भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में कमल खिल रहा है। भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है। आरोपों की राजनीति करना, झूठ बोलना, यह उनकी आप की राजनीति का अहम हिस्सा है।

भाजपा करेगी 50 सीटों का आंकड़ा पार

एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह मोदी लहर है। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने क्या कहा ?

एग्जिट पोल पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा आप के लिए गलत साबित हुए हैं। आप ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें, अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने क्या कहा

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई। लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

गलत साबित हो सकते है एग्जिट पोल

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने एग्जिट पोल पर कहा कि हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही हैं। एक बड़े बहुमत से आप की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे।

भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा ” हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे”

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा कि मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। यहां भाजपा की सरकार बन रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा कि मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। यहां भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे।

भाजपा की दिल्ली में 27 साल बाद वापसी तय

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने अभी जो एग्जिट पोल देखे हैं, मुझे लगता है कि हमारे एक्जेक्ट पोल (परिणाम) एग्जिट पोल से बेहतर होने जा रहे हैं। लोगों के बीच जो प्रतिक्रिया हमने देखी, भाजपा सत्ता में आ रही है (दिल्ली में)। यह भाजपा की 27 साल बाद वापसी है। मैं दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

एसएएस का एग्जिट पोल

एसएएस के एग्जिट पोल के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) को 27-30 मिल सकती हैं। जबकि भाजपा+ को 38-41 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में एक 0-3 व अन्य के खाते में 0-1 सीट जा सकती है।

पूर्ण बहुमत से बनने जा रही भाजपा सरकार

एग्जिट पोल पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा पिछले 5 साल से लगातार आप का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि आप ने दिल्ली की जनता को ठगा है। अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।

Exit mobile version