
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 7:00 बजे से जारी है
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 7:00 बजे से जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर जारी मतदान आज शाम 6:00 बजे तक होगा। दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करके करीब 700 में उम्मीदवारो की किस्मत का फैसला करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी।
दिल्ली में जहां बीजेपीऔर कांग्रेस सत्ता हथियाने की जद्दोजहत में जुटी हुई है। वही आम आदमी पार्टी दिल्ली में तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए मैदान-ए-जंग में उतरी है। आपको बता से भाजपा 25 साल से दिल्ली में सत्ता में नहीं आ पाई। वहीं कांग्रेस आम आदमी से पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही। लेकिन पिछले दो चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पायी ।
Delhi Election 2025: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिया मतदान
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने वोट देने के बाद कहा कि “मैं दिल्ली के लोगों से अनुरोध करता हूं कि वह आए और मतदान दें क्योंकि यह उनका हक है और यह दिल्ली और लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। दिल्ली के विकास और इसे भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए सुशासन के लिए वोट दे।
Delhi Election 2025: धर्म युद्ध में भगवान हमारे साथ है:आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर मतदान दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि “धर्म युद्ध में भगवान हमारे साथ है। धर्म युद्ध में काम और सच्चाई की ही विजय होगी। इस चुनाव में भाजपा और दिल्ली पुलिस ने गुंडागर्दी की है। दिल्ली चुनाव के लिए पुलिस भाजपा की मदद कर रही है।”
Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के दौरान खड़गे ने कहा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। मेरे दिल्ली की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि अपना कीमती वोट जरूर दें। आपका एक वोट दिल्ली में बदलाव ला सकता है। अगर दिल्ली को पहले जैसे विकास के पथ पर लाना है तो उन लोगों को चुनिए जिन्होंने दिल्ली के लिए सच में कार्य किया है। आपसे झूठे वादे कर आपको ठगा नहीं है।
Delhi Election 2025: विदेश मंत्री ने किया मतदान
भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर एनडीएमसी स्कूल ऑफ़ साइंस एंड ह्यूमैनिटी तुगलक क्रीसेंट में बनाए गए मतदान केंद्र में मतदान दिया।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ मतदान किया।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने जनपथ में स्थापित मतदान केंद्र पर वोट दिया।
Delhi Election 2025: 2 घंटे के मतदान में मुस्तफाबाद सबसे आगे
दिल्ली विधानसभा में पहले 2 घंटे के मतदान का टर्न आउट सामने आ चुका है। सुबह 9:00 तक सबसे ज्यादा वोटिंग मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में डाली गई है। ये वह इलाका है जहां से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट दिया है। आपको बता दे मुस्तफाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी ने करावल नगर के मौजूदा विधायक मोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व विधायक के बेटे हसन मेहंदी को बनाया गया।
Delhi Election 2025: अब तक कहां कितनी वोटिंग
मुस्तफाबाद में 12.17% प्रतिशत मतदान।
करोल बाग में अब तक सबसे कम वोटिंग हुई है 4.49%
चांदनी चौक में 4.53%
नई दिल्ली में 7%
जंगपुरा में 7.5%
कालकाजी में 6.2%
राशिफल :5 फरवरी 2025 का राशिफल ।