![दिल्ली एग्जिट पोल: बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, आप की उम्मीदों पर पानी? 1 दिल्ली एग्जिट पोल: बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, आप की उम्मीदों पर पानी?](https://aarambhnews.com/wp-content/uploads/2025/02/kk-1-1-1024x614.png)
दिल्ली एग्जिट पोल: बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, आप की उम्मीदों पर पानी?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इन पोल्स के अनुसार, राजधानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 10 एग्जिट पोल्स में से 8 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि 2 में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने की संभावना है।
एग्जिट पोल्स का विश्लेषण एग्जिट पोल्स के औसत यानी पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक बीजेपी को 39 सीटें, आप को 30 सीटें और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की उम्मीद है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति कमजोर नजर आ रही है।
प्रमुख एग्जिट पोल्स की जानकारी:
- MATRIZE: इस पोल में बीजेपी को 35-40 सीटें और आप को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट जाती दिख रही है।
- Chanakya Strategies: इस पोल में बीजेपी को 39-44 सीटें और आप को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।
- Poll Diary: यहां भी बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस पोल के मुताबिक बीजेपी को 42-50 सीटें और आप को 18-25 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
- JVC Poll: इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 39-45 सीटें और आप को 22-31 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 0-2 सीटें दी गई हैं।
- People’s Insight: इस पोल में बीजेपी को 40-44 सीटें और आप को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है।
- P-Marq: बीजेपी को 39-49 सीटें और आप को 21-31 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 1 सीट दी जा रही है।
- DV Research: बीजेपी को 36-44 और आप को 26-34 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस का खाता नहीं खुलता दिख रहा है।
- Mind Brink: इस पोल में आप को 44-49 सीटें और बीजेपी को 21-25 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है।
- WeePreside: आप को 46-52, बीजेपी को 18-23 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।
- Peoples Pulse: इस पोल में बीजेपी को 51-60 सीटें और आप को 10-19 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को शून्य सीट मिलती दिख रही है।
चुनाव परिणाम की तारीख दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी की शाम 5 बजे तक कुल 57.70% मतदान हो चुका था। मतगणना 8 फरवरी को होगी, जिसमें राजधानी की नई सरकार का फैसला होगा। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 36 सीटों की आवश्यकता होगी।
दिल्ली के इस चुनाव में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन आप भी कड़ी टक्कर दे रही है। अब देखना यह होगा कि 8 फरवरी के नतीजे इन एग्जिट पोल्स के अनुमानों को सही साबित करते हैं या नहीं।