
दिल्ली को भी मिलेगा भाजपा का सरप्राइज CM ?
Delhi Vidhansabha Chunav 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं जिसमें भाजपा ने जीत हासिल की है और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। अब भाजपा दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापस आ रही है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या मोहन यादव, भजन लाल शर्मा की तरह दिल्ली को भी मिलेगा भाजपा का सरप्राइज CM ? हालांकि सीएम बनने की रेस में कई चेहरे भी सामने है लेकिन किसके नाम पर मोहर लगेगी यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
Delhi Vidhansabha Chunav 2025: यह नाम है मुख्यमंत्री की रेस में
प्रवेश वर्मा
विजेंद्र गुप्ता
मनोज तिवारी
रामवीर सिंह बिधूड़ी
दुष्यंत गौतम
रेखा गुप्ता
Delhi Vidhansabha Chunav 2025: प्रवेश वर्मा के नाम पर लगेगी मुहर?
नई दिल्ली विधानसभा सीट को सत्ता की धुरी कहा गया है। यहां जीतने वाला ही दिल्ली का मुख्यमंत्री होता है। आपको बता दे 1998 से 2020 तक के चुनाव में यही ट्रेंड चला था जबकि 1998 से लेकर 2013 तक शीला दीक्षित नई दिल्ली सीट से जीत कर मुख्यमंत्री रही थी। उसके बाद में दिल्ली सीट से विधायक रहे केजरीवाल 2024 तक मुख्यमंत्री रहे थे। अब इस बार दिल्ली चुनाव में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने हराया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री दावेदार की लिस्ट में उनका नाम सबसे आगे आया है। आपको बता दे केजरीवाल को हराने के बाद प्रवेश वर्मा सबसे पहले अमित शाह से मिलने पहुंचे।
Delhi Vidhansabha Chunav 2025: विजेंद्र गुप्ता के सिर पर सजेगा ताज ?
भाजपा के उम्मीदवार दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से विजेंद्र गुप्ता ने जीत हासिल की है। अब उन्हें CM की रेस में आगे माना जा रहा है। वीरेंद्र गुप्ता ने अपनी सियासी पहचान एक मजबूत नेता और केजरीवाल की लहर में भी जीतने में सफल रहे इकलौते नेता के रूप में बनाई है। वह एक ऐसे भाजपा नेता है जो केजरीवाल के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा मुखर रहे। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके CM की रेस में नजर आ रहे है। जो दिल्ली और भाजपा की सियासी समीकरण में एकदम फिट बैठते हैं।
Delhi Vidhansabha Chunav 2025: अब मनोज तिवारी का क्या?
दिल्ली में भाजपा की वापसी के बाद सांसद मनोज तिवारी को भी सीएम पद की दावेदारी देने की बात चल रही है। मनोज तिवारी तीन बार के नॉर्थ दिल्ली सीट से सांसद रह रहे हैं और भाजपा की पूर्वांचल चेहरा भी माने जाते हैं। वह तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन कभी मंत्री नहीं बनाए गए। दिल्ली में पूर्वांचल वोटो की सियासी ताकत को देखते हुए उन्हें भी सीएम पद का दावेदार माना जा रहा है।
Kumar Vishwas: बीजेपी को बधाई, AAP पर निशाना कुमार विश्वास का बड़ा बयान।
मिल्कीपुर उपचुनाव 2025: चंद्रभानु पासवान की जीत की ओर बढ़ता कदम