Site icon Aarambh News

Farmer’s Day: जानिए क्यों बनाया जाता है किसान दिवस ,क्या है इसके पीछे का महत्व।

Farmer's Day

Farmer's Day: जानिए क्यों बनाया जाता है किसान दिवस ,क्या है इसके पीछे का महत्व।

FacebookTelegramWhatsAppXGmailShare

हर साल 23 दिसंबर को बनाया जाता है Farmer’s Day। इस दिन किसने की मेहनत और योगदान को याद करके उन्हें जागरूक किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि चौधरी चरण सिंह योगदान को भी याद किया जाता है।

जाने कब बनाया जाता है Farmer’s Day

भारत में Farmer’s Day हर वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन किसानों के योगदान को सम्मानित करने और उनके कल्याण के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन का खास महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती का दिन है। चौधरी चरण सिंह ने अपने जीवन में किसानों की भलाई के लिए अनगिनत कार्य किए और उन्हें सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Farmer’s Day का महत्व

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसानों की मेहनत के बिना न तो देश का विकास संभव है और न ही खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। किसान दिवस का मुख्य उद्देश्य उन किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करना है जो देश की रीढ़ माने जाते हैं।

महात्मा गांधी ने भी कहा था

भारत का असली आत्मा गांवों में बसता है।”
इसीलिए देश के विकास और अच्छाई के लिए किसानों का होना भी जरूरी है।
किसान दिवस क्यों मनाया जाता है?
किसान दिवस का आयोजन चौधरी चरण सिंह की स्मृति में किया जाता है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गाँव में हुआ था। वह हमेशा किसानों के हक मैं खड़े रहते थे। इसलिए चौधरी चरण सिंह को देश में किसानों के मसीहा के रूप में जाना जाता है।

चौधरी चरण सिंह का जीवन

चौधरी चरण सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता भी किसान थे, इसलिए उन्होंने किसानों के संघर्षों और कठिनाइयों को नजदीक से देखा था। उन्होंने वकालत की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद राजनीति में कदम रखा। उनकी सोच और कार्य हमेशा किसानों के हितों के लिए रहे।

चौधरी चरण सिंह का किसानों के लिए योगदान

चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी प्रथा को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और उन्होंने कई कृषि सुधार नीतियों को लागू किया जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। इतना हे नहीं बल्कि उन्होंने किसानों के अधिकारों को मजबूत किया और उन्हें जागरूक करने के लिए कई कदम उठाए।वही उन्होंने कृषि के लिए पानी, बीज, खाद और अन्य संसाधनों को किसानों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने और भी बहुत से कार्य किसने की भलाई के लिए किया।

Farmer’s Dayका आयोजन

Farmer’s Dayके अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए जागरूकता फैलाना और उनके योगदान को सम्मान करना।इस दिवस पर सरकार कई नई योजनाओं की घोषणा करती है जो किसानों के हित में होती हैं। और किसानों को सस्ते दाम पर बी खादर सिंचाई की सुविधा प्रदान करती है। और कई जगह पर तो किसान मेला का आयोजन भी होता है। वही स्कूल और कॉलेज में बच्चों को किस की मेहनत और योगदान के बारे में बताया जाता है। और चौधरी चरण सिंह के जीवन के बारे में भी बताया जाता है।

भारत में किसानों की समस्या

अगर देखा जाए तो भारतीय किसान के समस्याओं से जूझते हैं। जैसे की सिंचाई की कमी, जलवायु परिवर्तन, फसलों का सही दाम न मिलाना ऐसी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सरकार द्वारा किसानों की समस्या के लिए प्रयास।

सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

यह दिन हमें किस की मेहनत याद दिलाता है।

किसान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे किसानों की मेहनत और संघर्ष के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

Dry Fruits: सर्दियों में वायरस और फ्लू से बचने में चमत्कारिक साबित होंगे ये ड्राई फ्रूट्स!

Exit mobile version