
चलिए जानते हैं अंजीर खाने के फायदे और नुकसान।
Fig Benefit: अंजीर (Figs) एक पोषक तत्वों से भरपूर सूखा मेवा है, जिसे लोग हजारों सालों से स्वास्थ्य लाभ के लिए खाते आ रहे हैं। यह विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है। अंजीर न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा में भी बहुत लाभकारी माना गया है। चलिए जानते हैं अंजीर खाने के फायदे और नुकसान।
Fig Benefit: एक दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए?
सामान्य व्यक्ति को 2 से 3 सूखी अंजीर प्रतिदिन खाना लाभदायक होता है।
वजन घटाने के लिए 2 अंजीर सुबह खाली पेट खा सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए3-4 अंजीर रात को दूध के साथ खाएं।
डायबिटीज़ के मैरिज 1-2 अंजीर ही खानी चाहिए और वह भी डॉक्टर की सलाह के बाद।
प्रेग्नेंट महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही खाएं।
Fig Benefit: अंजीर खाने के फायदे
अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
वही अंजीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है। यह ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) को रोकने में मदद करता है।
अंजीर में मौजूद पोटैशियम और फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं और ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखते हैं। यह हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।
अंजीर में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाएं, क्योंकि इसमें शुगर अधिक होती है।
अंजीर में मौजूद नेचुरल शुगर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं। लेकिन डायबिटीज़ के मरीजों को इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए।
अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C होते हैं, जो झुर्रियों को कम करने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। यह बालों के झड़ने को भी रोक सकता है।
Fig Benefit: अंजीर खाने के नुकसान
बता दें कि अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता हैअंजीर में नेचुरल शुगर और कैलोरी अधिक होती है। अगर इसे ज्यादा खाया जाए, तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
शुगर के मरीजों के लिए खतरा अंजीर में फ्रुक्टोज अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज़ के मरीजों को सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।
ज्यादा अंजीर का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी हो सकती है, जिससे स्किन रैशेज़, खुजली या पेट दर्द हो सकता है।
Fig Benefit: अंजीर खाने का सही तरीका
1. सूखी अंजीर भिगोकर खाएं
2. दूध के साथ खाएं
3. सलाद में मिलाकर खाएं
4. अंजीर का शेक या स्मूदी बनाएं
अंजीर एक स्वास्थ्यवर्धक और पोषण से भरपूर सूखा मेवा है, जो पाचन, हड्डियों, हृदय और त्वचा के लिए फायदेमंद है।
मासिक धर्म: वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक भ्रांतियां और सही समझ