
Ayurvedic Tea आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण दिल की बीमारियां आम हो गई हैं। हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, और धड़कन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अगर आप अपने दिल को मजबूत और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो एक खास देसी चाय आपकी मदद कर सकती है। अगर आप रोज सुबह उठकर इस चाय को पी लोगे तो आपकी स्वास्थ्य एकदम सही रहेगा चलिए जानते हैं कौन सी वह चाय है।
Ayurvedic Tea: कौन सी है वह खास देसी चाय?
हम जिस चाय की बात कर रहे हैं, वह अरजुन छाल की चाय है। आयुर्वेद में अरजुन की छाल को दिल के लिए संजीवनी माना जाता है। यह चाय रक्त संचार को बेहतर बनाती है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है, और दिल की धड़कन को संतुलित रखने में मदद करती है।
Ayurvedic Tea: अरजुन छाल की चाय के मुख्य घटक और उनके लाभ
इसमें टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल की धमनियों को साफ रखते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने और रक्त प्रवाह को सुचारू रखने में मदद करती है। वही अदरक शरीर में सूजन को कम करता है और रक्त संचार में सुधार करता है। और तुलसी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखती है और तनाव को कम करती है।
Ayurvedic Tea: अरजुन छाल की चाय की सामग्री
1 कप पानी, 1 चम्मच अरजुन की छाल का चूर्ण, 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, 4-5 तुलसी की पत्तियां, 1 चम्मच शहद (स्वादानुसार)
Ayurvedic Tea: अरजुन छाल की चाय के फायदे
- हार्ट ब्लॉकेज से बचाव बता दे कि अरजुन छाल में मौजूद प्राकृतिक तत्व हृदय की धमनियों में प्लाक जमने से रोकते हैं। यह रक्त को पतला करने में मदद करती है, जिससे हार्ट ब्लॉकेज की संभावना कम होती है।
- वहीं अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो यह चाय आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। तुलसी और दालचीनी ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं।
- इस चाय में मौजूद दालचीनी और अरजुन छाल खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- वही कई लोगों को हार्ट पल्पिटेशन यानी दिल की धड़कन तेज या अनियमित होने की समस्या होती है। अरजुन की चाय तंत्रिका तंत्र को शांत करके हार्टबीट को नियंत्रित रखती है।
- वही अगर आपका वजन ज्यादा है तो यह चाय फैट बर्निंग को तेज करती है, जिससे मोटापा कम होने में मदद मिलती है और दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।
Ayurvedic Tea: कब और कैसे पिएं यह चाय?
- अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको यह चाय सुबह उठकर खाली पेट पीनी चाहिए।
- वहीं अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल या पेट की समस्याएं हैं, तो इसे भोजन के बाद पिएं।
- वहीं अगर किसी को नींद नहीं आती है तो इस चाय को रात के समय पंगे आपके शरीर में तनाव कम करती है।
वही अर्जुन की छाल का पाउडर भी मिलता है इसे अदरक और तुलसी के साथ पानी में डालकर उबाल ले इस पानी को सुबह खाली पेट पी ली आप चाहे तो सुबह चल की चाय को बनाकर पी सकते हैं इससे आप एकदम स्वस्थ रहोगे और आपको कोई समस्या भी नहीं होगी।
IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी