
Hair Disease: महाराष्ट्र के बुलढाना से 3 दिन में 60 लोगों के गंजे होने की खबर सामने आई
Hair Disease: महाराष्ट्र के बुलढाना से 3 दिन में 60 लोगों के गंजे होने की खबर सामने आई जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं बताई जा रही है । इस बीमारी के इलाज के लिए डॉक्टर अभी तक कुछ खास पता नहीं लगा पाए। महाराष्ट्र के तीन गांव में बूढ़े , बच्चे और जवान सभी के बाल झड़ते जा रहे हैं।
Hair Disease: महाराष्ट्र से आया एक अजीब बीमारी का मामला सामने
Hair Disease: महाराष्ट्र के बुलढाना में एक अजीब सी बीमारी फैलने की खबर सामने आई है। जहां पर तीन गांव में पिछले तीन दिन के अंदर 60 लोगों के बाल उड़ गए। यानी कि अचानक से सभी 60 लोग गंजे हो गए। और इस बीमारी का शिकार बच्चों से लेकर बूढ़े तक और पुरुष से लेकर महिला तक सभी लोग हुए। वही इस बीमारी में पहले दिन व्यक्ति के सर में खुजली होती है। दूसरे दिन हल्के बाल झड़ते हैं और तीसरे दिन आदमी पूरी तरीके से गंजा हो जाता है।
Hair Disease: सबसे ज्यादा पीड़ित हो रही है महिला।
Hair Disease: इस बीमारी के चलते सबसे ज्यादा महिला पीड़ित हुई है। वही सभी ने अपना इलाज प्राइवेट अस्पतालों में शुरू करवा दिया है। वही डॉक्टर दीपक का कहना है कि यह सब केमिकल से भरे शैंपू की वजह से भी हो सकता है वहीं कुछ लोगों ने डॉक्टर को बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में केमिकल से भरा शैंपू ही क्या बल्कि आज तक साबुन का भी इस्तेमाल नहीं किया। तब भी वह इस बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं।
Hair Disease: स्वास्थ्य विभाग लगा रहा है बीमारी का पता
वही इस बीमारी का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में जाकर जांच करनी शुरू करती है हालांकि अभी इस बीमारी के बारे में पता नहीं चल पाया है। डॉक्टर दीपक मालवादक ने इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और अन्य प्रशासन को दी है। और गांव वालों ने भी इस बीमारी की जल्दी से जल्दी जांच की मांग की।
Hair Disease: चलिए जानते हैं क्या हो सकते हैं बाल झड़ने के कारण।
कुछ लोगों के बाल एक उम्र पर आकर झड़ते हो तो कुछ लोगों के बाल केमिकल वाली चीजों को लगाने से झड़ते हैं।
1 बालों का पतला होना
2 बालों का पतला होकर टूटना
3 बालों के छोटे-छोटे टुकड़े होना
आज के समय में बालों के झड़ने टूटने की समस्या आम हो चुकी है। ऐसा बालों का हमें सही ख्याल रखना चाहिए।
Hair Disease: बालों की सही देखभाल करें
सप्ताह में 2-3 बार माइल्ड शैंपू से बाल धोएं।
बालों में तेल लगाएं: नारियल, आंवला, बादाम, या अरंडी का तेल।
बालों को धोने के बाद बहुत जोर से न सुखाएं।
Hair Disease: कुछ घरेलू उपाय अपनाएं
Hair Disease: आंवला और मेथी का उपयोग: आंवला पाउडर और मेथी दाने का पेस्ट बनाकर सिर पर लगाएं।
एलोवेरा जेल: ताजा एलोवेरा जेल को बालों की जड़ों में लगाएं।
प्याज का रस: प्याज का रस निकालकर स्कैल्प पर लगाएं।
वही गांव के लोगों के लिए इस बीमारी का इलाज ढूंढा जा रहा है और डॉक्टर ने गांव वासियों को धैर्य रखने के लिए कहा है।
In today’s rapidly evolving market for home heating solutions, the Heatwell Portable Heater Review Portable Heater has garnered significant
attention.