
धोके से पाकिस्तान पहुंची Hamida Banu , 22 साल बाद हुई वापसी।
हमीदा बानो की लंबी वापसी यात्रा: 22 साल बाद भारत में घर
Hamida Banu जो मुंबई की रहने वाली है 22 साल बाद अपने देश भारत पहुंची। ट्रैवल एजेंट ने उन्हें दुबई पहुंचाने का वादा किया था। हमीदा बानो ने बताया इतने सालों में भारत वापसी की उम्मीद भी छोड़ दी थी।
22 साल बाद भारत लौटी हमीदा, जो मुंबई की रहने वाली हैं, ने अपनी दर्दभरी कहानी साझा की। हमीदा ने बताया कि वह एक ट्रैवल एजेंट की बातों में आकर धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। यह घटना तब हुई जब वह अपने निजी कारणों से पाकिस्तान गई थीं। ट्रैवल एजेंट ने उन्हें ऐसे जाल में फंसा दिया कि वह वहां फंसकर रह गईं और 22 साल तक अपनी मातृभूमि लौटने का सपना देखती रहीं।
सोमवार को उनकी भारत वापसी लाहौर में वाघा बॉर्डर के रास्ते हुई। भारतीय अधिकारियों ने उनकी वापसी को सुनिश्चित किया और उन्हें सुरक्षित घर लाया गया। हमीदा ने अपनी तकलीफों का जिक्र करते हुए कहा कि यह 22 साल उनके लिए बेहद कठिन थे। उन्होंने अपने परिवार से अलग होकर न जाने कितनी परेशानियों का सामना किया।
भारतीय अधिकारियों ने बताया कि हमीदा की वापसी एक लंबी प्रक्रिया का हिस्सा थी, जिसमें दोनों देशों के बीच संवाद और सहयोग महत्वपूर्ण रहा। हमीदा अब अपने परिवार से मिलने की तैयारी कर रही हैं और उम्मीद जताई कि अब वह अपने बाकी का जीवन शांति और सुकून से जी सकेंगी।
जानिए पूरा मामला।
Hamida Banu 2002 में भारत से पाकिस्तान के हैदराबाद पहुंची थी। उन्होंने बताया की एक ट्रैवल एजेंट ने उनसे वादा किया की वह उनको दुबई में नौकरी दिलाएंगे पर उसने उनको धोका दे दिया , एजेंट ने उनको दुबई के बजाय पाकिस्तान छोड़ दिया।
मामले पर बातचीत करते हुए सरकार ने बताया ” सोमवार को वो कराची विमान से यहां पहुंचें उन्हें बाघा बॉर्डर के जारी भारत में प्रवेश किया विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें घर भेजा दिय। वही हमीदा वालों ने घर लौटाने और परिवार से मिलने पर खुशी जताई हमेंदा ने बताया कि उन्हें कभी भी भारत लौटाने की उम्मीद नहीं थी ,लेकिन वह भाग्यशाली थी कि उन्हें वापस आने का मौका मिला।
Hamida Banu की वापसी कैसे हुई ?
2022 में एक पाकिस्तानी youtuber वलीउल्लाह मारूफ ने अपने चैनल पर “हमीदा की आपबीती” नाम से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने हमीदा बनो नाम की महिला की दुखभरी कहानी बताई। वीडियो के अनुसार, हमीदा ने 2002 में भारत छोड़ दिया था। उन्हें एक एजेंट ने वादा किया था कि वह उन्हें दुबई में रसोई में काम दिलाएगा।
लेकिन एजेंट ने उन्हें धोखा दिया और उनकी जिंदगी बहुत मुश्किल बना दी। मारूफ ने वीडियो में बताया कि कैसे हमीदा ने एजेंट की बातों पर भरोसा किया और अपनी जिंदगी में बड़ी परेशानियां झेली।
यह वीडियो देखने के बाद कई लोग हमीदा की मदद करने के लिए आगे आए। वीडियो के जरिए उनकी बेटी यास्मीन को भी अपनी मां के बारे में जानकारी मिली। यास्मीन ने हमीदा से फोन पर संपर्क किया और उनसे बात की। इस कहानी ने बहुत से लोगों को झकझोर दिया और हमीदा को मदद पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
इन 22 सालो में क्या -क्या हो गया।
hamida bano ने मारूफ से बातचीत में बताया कि पाकिस्तान आने से पहले, वह भारत में अपने चार बच्चों की परवरिश कर रही थीं। उनके पति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने दोहा, दुबई और सऊदी अरब में कुक (रसोइया) के रूप में काम किया था। पाकिस्तान आने के बाद, उन्होंने कराची के एक पाकिस्तानी शख्स से शादी कर ली। लेकिन कोविड-19 के दौरान उनके दूसरे पति का भी निधन हो गया। तब से वह अपने सौतेले बेटे के साथ रह रही थीं।
Shahjahanpur crime: शाहजहांपुर में जीजा ने अपनी ही साली की गला दबाकर हत्या कर दी।
1 thought on “धोके से पाकिस्तान पहुंची Hamida Banu , 22 साल बाद हुई वापसी।”