कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकती है। बदलती जीवनशैली, प्रदूषण, तनाव और खराब खानपान के कारण कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि इस बीमारी से 100% बचाव की कोई गारंटी नहीं है, लेकिन कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके इसका खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।





