
Holashtak 2025 की शुरुआत 7 मार्च 2025, शुक्रवार से होगी और इसका समापन 13 मार्च 2025,को होगा। होलाष्टक के आठ दिनों को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस दौरान सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु जैसे ग्रहों की स्थिति अशुभ मानी जाती है। इसी कारण इन आठ दिनों में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
Holashtak 2025 को क्यों माना जाता है।
होलाष्टक के दौरान सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह अशुभ स्थिति में होते हैं। यह समय अधिकतर नकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है, जिससे मानसिक और शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। और कोई भी शुभ काम में दिक्कत आ सकती है।
होली और Holashtak का संबंध
बता दे कि होलाष्टक का सीधा संबंध होली से है। होली से आठ दिन पहले शुरू होने वाले इस काल में प्रकृति और मनुष्यों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस समय लोगों के विचार, मनोदशा और वातावरण में बदलाव महसूस किया जा सकता है। इस कारण इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है और किसी भी शुभ कार्य को करने से बचने की सलाह दी जाती है।
Holashtak के दौरान क्या करें?
•इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
•इन दिनों में मंत्र जाप, हवन करने चाहिए इससे मानसिक शांति मिलती है।
•इन दिनों दान पूर्ण करना बहुत शुभ माना जाता है।
• इन दिनों हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए इससे नकारमक ऊर्जा नहीं आती।
•इन दिनों गाय को हरा चारा खिलाने से पुण्य मिलता है।
Holashtak के दौरान कौन-कौन से कार्य न करें?
•इन आठ दिन तक विवाह, सगाई या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।
•वही इन आठ दिनों तक नए घर में गृह प्रवेश भी नहीं किया जाता।
•वही इन दिनों नया व्यापार शुरू करना भी नहीं चाहिए।
•इन आठ दिनों में नए घर, दुकान या वाहन की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए।
•और नए वस्त्र या आभूषण भी धारण नहीं करने चाहिए।
•हालांकि, इस दौरान भगवान की पूजा, मंत्र जप, साधना, हवन और दान-पुण्य करने की विशेष महत्ता होती है।
Holashtak मैं संतान प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
वहीं अगर किसी कपल को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है। तो वह होलाष्टक में लड्डू गोपाल की विधि विधान से पूजा पाठ करें इस दौरान हवन भी करें जिसमें गाय का शुद्ध घी और मिश्री का इस्तेमाल करें इस उपाय को करने से की निसंतान को भी संतान प्राप्ति हो जाती है।
करियर के लिए करें यह उपाय
अगर किसी को करियर में तरक्की चाहिए तो उसे होलाष्टक में यह उपाय करना चाहिए घर या ऑफिस में जो, तिल और शक्कर से हवन करवाना चाहिए। ऐसे करने से आपके करियर में आने वाली सभी बला खत्म हो जाएगी आप जिस भी फील्ड में काम करना चाहरहे हो उसमें आपको सफलता मिलेगी।
धन प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हो और धन कमाना चाहते हो तो यह उपाय जरूर करें । कनेर के फूलए गांठ वाली हल्तीए, पीली सरसों और गुड़ के द्वारा अपने घर में हवन करवाना चाहिए।ऐसे करने से पैसे से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर हो जाएगी और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ होगा।
Holashtak के दौरान दान करने के लाभ
होलाष्टक में दान करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इन दिनों में आप इन सब चीजों का दान करें। जैसे
•चावल, गेहूं, दाल
•वस्त्र
•तिल, गुड़, शक्कर
•कंबल और छाता
•गौशाला में चारा और भोजन
•जरूरतमंदों को भोजन और धन
Holashtak समाप्ति और होली का महत्व
होलाष्टक के आठ दिनों के बाद 13 मार्च 2025 को होलिका दहन होगा। यह दिन बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इसी दिन प्रह्लाद की भक्ति की विजय हुई थी। होलिका दहन के साथ नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और नए जीवन की शुरुआत होती है। इसके बाद 14 मार्च 2025 को रंग वाली होली मनाई जाएगी। जिसमें लोग आपसे प्रेम दिखाते हुए लोगों को प्रेम से रंग लगाते हैं।