
राशि: आज, 4 फरवरी 2025 का आपका राशिफल ।
राशि: आज, 4 फरवरी 2025 का आपका राशिफल ।
मेष राशि
आज आर्थिक प्रबंधन का लाभ मिलेगा। नए निवेश के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में न आकर अपने कामों पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनपसंद कार्यभार मिलेगा।संतान से सुख प्राप्त होगा। आय आवश्यकता के अनुसार होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ राशि
करियर में प्रगति के संकेत हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को हल्का रखेगा।जीवनसाथी और परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है ।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन राशि
बुधादित्य योग से लाभ के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लें।योजना बनाने के साथ तुरंत उस पर काम भी करना जरूरी है।पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। रिश्तों में स्थिरता रहेगी। थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क राशि
भाग्य आपके साथ है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।तनाव से भी राहत मिलेगी।अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ाएगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह राशि
लंबे समय बाद अपनों से मिलन होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।कुछ समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने से परिवार में आपसी सामंजस्य और प्यार रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या राशि
समय आपके पक्ष में है। लाभ प्राप्ति के लिए मेहनत करें। नए अवसरों का लाभ उठाएं।संतान की उपलब्धि से सुकून और खुशी महसूस होगी।गैस व कब्ज जैसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
तुला राशि
अनावश्यक खर्चों से बचें। करियर को मैनेज करें। परिवार के साथ समय बिताएं।घर में किसी कारण से अशांति का वातावरण बनेगा।थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि और सही आहार से आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक राशि
दिन आपके लिए लकी रहेगा। मनमुटाव से बचें। नए लोगों से संपर्क बढ़ाएं।परिवार के साथ मनोरंजन, शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा .समझदारी से रिश्ते में सुधार होगा। आप बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
धनु राशि
अचानक लाभ के योग हैं। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।व्यवसाय मे हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी। समय रहते उनका हल भी निकलेगा।घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
मकर राशि
किसी अधिकारी के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें। काम मे कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा, लेकिन सफलता मिलनी भी तय है। प्रेम संबंधों में सावधानी से कदम बढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ राशि
एक साथ कई काम हाथ में आने से बेचैनी बढ़ सकती है। खुद को उलझा हुआ पाएंगे। धैर्य रखें और प्राथमिकताएं तय करें।पड़ोसियों के साथ निजी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है ।तनाव कम करने के लिए आपको कुछ समय अकेले बिताने की आवश्यकता है ।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
मीन राशि
मीन राशि में चंद्रमा के प्रभाव के कारण आज आप उत्साही और आशावादी महसूस कर सकते हैं। अपनी किसी भी रुचि या शौक और जुनूनी सपने को शुरू करने का यह शुभ अवसर है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
CBSE 2025 एडमिट कार्ड: कक्षा 10 और 12 के लिए जारी, जानें सभी महत्वपूर्ण विवरण