
राशि: नमस्कार,आज, 21 फरवरी 2025, शुक्रवार का राशिफल ।
राशि: नमस्कार,आज, 21 फरवरी 2025, शुक्रवार का राशिफल ।
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम और भाग्य दोनों का साथ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि संभव है। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित व्यायाम करें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक लाभ के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें, विशेषकर बदलते मौसम में।
मिथुन राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन संतुलित आहार अपनाएँ।
कर्क राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेखन और अध्ययन में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य से काम लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, सावधानी बरतें।
सिंह राशि
घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन पारिवारिक कलह से बचें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहें।
कन्या राशि
पराक्रम में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए अवसरों का लाभ उठाएँ। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार होगा। लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निवेश से लाभ मिलेगा, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। काली वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
धन-धान्य में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। भाग्य आपके साथ है, जिससे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पीले वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
धनु राशि
मन में चिंता रह सकती है और खर्चों में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार में मध्यम सफलता मिलेगी। लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
मकर राशि
आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। काली वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार होगा। हरे वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
मीन राशि
भाग्य आपके साथ है। यात्रा के योग हैं और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।