आज ICC Champions Trophy का पांचवां और बेहद रोमांचक मैच खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं, जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच होता है, तो फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर होता है। इस बार भी इस मैच का इंतजार बड़े ही बेसब्री से किया जा रहा था, और भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को “ग्रेटेस्ट राइवलरी” के नाम से भी जाना जाता है।





