
IIFA 2025 अवार्ड के विजेताओं की लिस्ट रविवार रात को जारी कर दी गई है। 9 मार्च को जयपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया इस साल के IIFAअवार्ड में दर्शकों को कई शानदार परफॉर्मेंस और शानदार फिल्मा देखने को मिली। इतना ही नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन , नितेश गोयल ,राघव कुणाल और अन्य कई सितारों को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए सम्मानित किया गया।
IIFA 2025 अवार्ड शो
वही बता दे कि इस पुरस्कार समारोह में कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता नीतीश गोयल ने अपनी डेब्यू फिल्म लापता लेडी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया इस समारोह में कई सितारों ने अपने अवार्ड से इस शाम को ख़ास बनाया। वही साल की सबसे चर्चित फिल्म में से एक लापता लेडी ने बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी जीत जिसे किरण राव और आमिर खान ने स्वीकार किया इस फिल्म के लिए किरण राव को बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान भी मिला।
IIFA 2025 WINNER LIST
चलिए जानते हैं किस किस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
•मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष) – कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
•मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला) – नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
•सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – किरण राव (लापता लेडीज)
•नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – राघव जुयाल (किल)
•सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (महिला) – जानकी बोदीवाला (शैतान)
•सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पुरुष) – रवि किशन (लापता लेडीज)
•लोकप्रिय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कहानी (मूल) – बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज़)
•सर्वश्रेष्ठ कहानी (रूपांतरित) – श्रीराम राघवन, अरिजीत विश्वास, पूजा लाधा सुरती, और अनुकृति पांडे (मेरी क्रिसमस)
•सर्वश्रेष्ठ निर्देशन डेब्यू – कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
•सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (पुरुष) – लक्ष्य लालवानी (किल)
•सर्वश्रेष्ठ डेब्यू (महिला) – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज़)
•सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक – राम संपत (लापता लेडीज़)
•सर्वश्रेष्ठ गीत – प्रशांत पांडे (लापता लेडीज़ से सजनी)
•सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) – जुबिन नौटियाल (अनुच्छेद 370 से दुआ)
•सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला) – श्रेया घोषाल (भूल भुलैया 3 से अमी जे तोमर 3.0)
•सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डिजाइन – सुबाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे (किल)
•सर्वश्रेष्ठ पटकथा – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
•सर्वश्रेष्ठ संवाद – अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)
•सर्वश्रेष्ठ संपादन – जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)
•सर्वश्रेष्ठ छायांकन – रफी महमूद (किल)
•सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – बॉस्को-सीजर (बैड न्यूज़ से तौबा तौबा)
•सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट- रेड चिलीज वीएफएक्स (भूल भुलैया 3)
•भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि – राकेश रोशन
स्टेज पर बिखरे सभी ने जलवा
वही आईफा अवार्ड के मंच पर चमक उठाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने परफॉर्मेंस भी किया।
•रेखा और राकेश रोशन ने खून भरी मांग के गाने ‘ हंसते-हंसते कट जाए रस्ते’ पर डांस किया
•शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने ‘ दिल तो पागल है’ के गाने ‘ कोई लड़की है’ पर परफॉर्मेंस किया शाहरुख खान ने’ तुझे देखा तो यह जाना सनम’ पर भी स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस की।
•इतना ही नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाओं के साथ ‘खलनायक के प्रसिद्ध गाने पर डांस किया उन्होंने ‘ घूमर’ ‘ढोलना’ जैसे गानों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।
•वहीं करीना कपूर खान ने रेट्रो लुक में ‘ जीना यहां मरना यहां’ ‘ प्यार हुआ इकरार हुआ’ और भी कई गानों पर परफॉर्मेंसकी।
•वहीं शाहिद कपूर ने भी अपनी दमदार डांस से लोगों का दिल जीत।
IIFA कहां यह आयोजन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया और फ्रेंड्स ने अपना प्यार भी लुटाया।