
IMD alert पूरे देश में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है फरवरी के महीने से ही गर्मी देखी जा रही है भारतीय मौसम विभाग imd ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि गर्मी की शुरुआत होते ही पूर्वी और पश्चिमी भारत में असमानता तरीके से भीषण गर्मी की स्थिति पैदा हो गई है। और कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच चुका है। वही ओडिशा में देखने को मिल रही है लू की लहर
IMD alert: ओडिशा में चली लू
देश के कई हिस्सों में अभी से गर्मी का भारी कहर देखने को मिल रहा है वही सबसे बुरी हालत ओडिशा में देखने को मिल रही हैं। अभी से ही लू की लहर देखी जा रही है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी की imd द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ओडिशा के शहर मे सोमवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा सोमवार को इस शहर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं ओडिशा का ही बरगढ़ देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD alert: देश का सबसे तीसरा गर्म स्थान
देश में तीसरा सबसे गर्म स्थान तमगा आंध्र प्रदेश के कुरनूल को मिला है जहां तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वही बात करें दिल्ली एनसीआर की तो यहाँ कई दिनों के बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा अब मंगलवार से तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने की संभावना बताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 25 से 31 मार्च के बीच में राजधानी में तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा है यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा है।
IMD alert: कौन से शहर में कितना तापमान है
- विदर्भ के कई स्थानों और मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
- वही गुजरात और मध्य प्रदेश के कई स्थानों और छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया है।
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर वर्तमान तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक) है।
- 18 मार्च तक ओडिशा के कुछ इलाकों में रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है।
- जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में और तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम बना हुआ है।
वहीं पिछले महीने दिल्ली में 74 साल में सबसे गर्म फरवरी की रात दर्ज की गई जब न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक था।
IMD alert: Imd के अधिकारी ने दी जानकारी
वही ओडिशा की बात करें तो बौध में शनिवार को तापमान 42.5°C तथा रविवार को 43.6°C दर्ज किया गया था। IMD के मुताबिक, ओडिशा के अंगुल में तापमान 40.7°C, टिटलागढ़ में 40.5°C और मलकानगिरी में 40.2°C रहा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के झारसुगुडा, बोलांगीर, संबलपुर, सोनपुर, तालचेर, भवानीपटना, हीराकुंड, सुंदरगढ़ और खुर्दा में अधिकतम तापमान 39°C और 40°C के बीच रहा। IMD ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.7°C और 37°C रहा। मौसम विभाग ने ओडिशा के 6 जिलों के लिए मंगलवार को लू की चेतावनी जारी की है।
IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी