
नाबालिक प्रेमी प्रेमिका ने घर से भाग कर शादी रचा ली।
Bihar के मुजफ्फरपुर जिले से एक मामला सामने आया है। जहां पर नाबालिक प्रेमी प्रेमिका ने घर से भाग कर शादी रचा ली। इसके बाद प्रेमिका गर्भवती हो गई और दोनों परिवार में हड़कंप मच गया। वही लड़की की मां ने लड़के को अपना दामाद बनाने से किया इनकार कहां कोर्ट तक जाऊंगी लेकिन अपनी लड़की को उसके पास नहीं रहने दूंगी।
Bihar news: नाबालिक लड़के लड़की ने की भाग कर शादी।
Bihar news: सिकंदरपुर में एक दुकान में काम करने वाले 16 साल के लड़के और उसी रास्ते से स्कूल जाने वाली 17 साल की लड़की के बीच में प्रेम संबंध हो गया। वही लड़की कक्षा दसवीं में थी जो स्कूल जाते समय लड़के की दुकान से कुछ ना कुछ लेती थी। इसी बीच दोनों में बातचीत हुई और एक दूसरे को दिल दे बैठे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और घर से फरार होकर शादी कर ली। दोनों घर से दूर समस्तीपुर भाग गए और वहां पर एक मंदिर में शादी रचा ली।
Bihar news: लड़की के घर वालों ने की शिकायत
Bihar news: इसके बाद लड़की के घर वालों ने शिकायत की । उसके बाद पुलिस ने शिकायत को दर्ज किया और लड़की को समस्तीपुर से बरामद कर उसे उसके परिवार के हाथ में सौंप दिया। न्यायालय में 164 के तहत अपने बयान में लड़की ने कहा कि वह घर वालों से झगड़ा करके अपनी मौसी के घर गई थी। इतना ही नहीं बल्कि कुछ दिन अपने घर रहने के बाद लड़की फिर से अपने प्रेमी के साथ उसके घर भाग गई। इसके बाद लड़की की मां लड़के के घर गई और जमकर हंगामा हुआ दोनों परिवारों में काफी ज्यादा बहस हुई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
Bihar news: नाबालिक लड़की हुई गर्भवती
वहीं पुलिस को देखकर लड़का फरार हो गया दोनों पक्ष में काफी ज्यादा मारपीट हुई। इसके बाद महिला कल्याण मंच की टीम को नाबालिक बच्चों ने खुद को वैवाहिक बताया और लड़की ने 3 महीने का गर्भ होने की बात भी की । उसके बाद लड़के के घर रहने की लड़की ने जिद पकड़ ली। लड़की ने बताया कि 4 महीने पहले उसने अपने प्रेमी के संग शादी कर ली थी और वह प्रेग्नेंट है।
Bihar news: लड़की की मां ने बताया
Bihar news: वही लड़की की मां ने बताया कि 4 महीने पहले सुरेश मेरी पुत्री को घर से भागकर अपने साथ ले गया था मैं उसे खोजती रही लेकिन वह कहीं नहीं मिली। लड़के की मां ने भी कहा पहले भी जब दोनों घर से भागे थे तब उन्होंने लड़की को समसपुर से बरामद कर पुलिस को दे दिया था। लड़के की मां ने कहा मैं लड़की से कहा था कि जब तुम्हारी मां बोलेगी जब हम तुम्हें अपने साथ रखेंगे। फिर एक महीने बाद लड़की हमारे घर आ गई और उसने हमें बताया कि वह पेट से हैं। और फिर मैने अपने घर में जगह दे दी। इसके बाद लड़की ने कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं मैं मर जाऊंगी लेकिन यही रहूंगी। वही लड़की की मां ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि मैं इस लड़के को अपना दामाद नहीं मानूंगी। लड़का गांजा पीता है। मुझे अपनी लड़की को लड़के के पास नहीं रखना उसने कहा कि वह कोर्ट में जाएगी और अपनी बेटी को वापस लेगी। इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर मैं यह चर्चा का विषय बन गया है।
Jhansi: खेलते खेलते 10 साल के बच्चे ने लगाई फांसी। छत की एंगल पर लटका मिला शव।
1 thought on “Bihar news: 16 साल के प्रेमी और 17 साल की प्रेमिका ने भाग कर की शादी नाबालिक लड़की हुई प्रेग्नेंट।”