
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संपूर्ण जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसy हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है इस दिन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार सम्मान और समाज में उनके योगदान को सम्मिलित करना है। इस दिन को महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास
महिला दिवस की शुरुआत 1975 में हुई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इंटरनेशनल वीमेन ईयर मनाते हुए पहली बार इंटरनेशनल वूमेंस डे का आयोजन किया था इसके दो साल बाद यानी की 1977 में संयुक्त राष्ट्रीय जनरल असेंबली ने 8 मार्च को महिला अधिकारी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की हालांकि महिला दिवस का इतिहास इससे कहीं पहले का है 28 फरवरी 1909 को अमेरिका के सोशलिस्ट पार्टी ने इसे पहली बार मनाया था इसके बाद महिला दिवस को लेकर संघर्ष और आंदोलन की एक लंबी प्रक्रिया चली । जिसमें महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
महिला दिवस का उद्देश्य महिला के संघर्ष उनके अधिकार और समाज में उनकी भूमिका के प्रति बढ़ावा देना है। यह दिन समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि महिलाओं को अब भी पुरुष के नियमों पर निर्भर रहना पड़ता है चाहे वह घर हो या वर्किंग प्लेस इस दिन के जरिए महिला को हर क्षेत्र में सम्मान अधिकार और अवसर मिलने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम
हर साल महिला दिवस पर नई-नई थीम रखी जाती है। जिससे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दिशा और उद्देश्य को उजागर करने के लिए चुना जाता है। बता दे की 1996 से यह परंपरा शुरू हुई थी 2024 में थीम (इंस्पायर इंक्लूजन) थीं। और 2025 की थीम (Accelerate action) है। इस का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार अक्षरों को बढ़ावा देने में तेजी लाना है इसका मकसद महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और असमानता को समाप्त करना ताकि समाज में हर किसी को सम्मान अवसर मिल सके।
कैसे मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
•इस दिन महिलाओं के लिए विभिन्न विभिन्न कार्य किए जाते हैं महिलाओं का पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें महिलाओं को सम्मान किया जाता है।
•वही स्कूल और कॉलेज में भी महिलाओं और लड़कियों को जागरूक किया जाता है।
•सोशल मीडिया पर भी इस दिन कई चीज की जाती है।
•और कई देशों में इस दिन महिलाओं को विशेष छूट या उपहार दिए जाते हैं।
भारत में महिला अधिकारों को मजबूत करने वाले कुछ कानून और योजना भी बनाई गई।जैसा
•बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
•महिला आरक्षण बिल
•महिला हेल्पलाइन नंबर
•सुकन्या योजना
•निर्भया फंड
दुनिया भर में महिलाओं की स्थिति
•आइसलैंड-आइसलैंड दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश है।
•अफगानिस्तान और सऊदी अरब-अफगानिस्तान और सऊदी अरब में महिलाओं को अभी भी कई अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
•भारत-भारत में शिक्षा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है लेकिन अब भी कुछ चुनौतियां बनी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल महिलाओं को सम्मान देने का दिन नहीं है, बल्कि यह उनके अधिकारों, स्वतंत्रता, और सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों को पहचानने और उन्हें और मज़बूत करने का अवसर भी है।
Himani Narwal: रोहतक कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड,आरोपी सचिन गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासे
Hey team aarambhnews.com,
I would like to discuss SEO!
I can help your website to get on first page of Google and increase the number of leads and sales you are getting from your website.
May I send you a quote & price list?
Bests Regards,
Anky
Lets Get You Optimize
Accounts Manager
http://www.letsgetuoptimize.com
Phone No: +1 (949) 508-0277