
IPL 2025 GT vs PBKS आईपीएल के 18वे सीजन का पांचवा मैच आज गुजरात टाइटंस(GT) और पंजाब किंग्स(PBKS) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में एक दूसरे का सामना करेंगी। गुजरात टाइटन ने अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक कुल 16 मैच खेले है। जिनमें से 9 मैच में जीत हासिल करी है और 7 मैचो में गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दे गुजरात की टीम ने अपना पहला आईपीएल मैच भी इसी स्टेडियम में खेला था। गुजरात ने 2022 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर अपना पहला आईपीएल का खिताब जीता था।
IPL 2025 GT vs PBKS: आज का मैच
मैच विवरण | जानकारी |
---|---|
टीमें | गुजरात टाइटंस (GT) vs पंजाब किंग्स (PBKS) |
दिनांक | 25/03/2025 |
स्थान | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
टॉस का समय | 7:00 PM |
मैच की शुरुआत | 7:30 PM |
IPL 2025 GT vs PBKS: हेड टू हेड में पंजाब पीछे
इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान दोनों ही टीमों ने एक दूसरे का सामना पांच बार किया है। इन पांच मैचों में गुजरात ने तीन मैच में सफलता प्राप्त की है जबकि पंजाब मात्र दो ही मैच अपने नाम कर पाई। जबकि आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में दोनों ही टीम दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ेंगी।
IPL 2025 GT vs PBKS: गुजरात की बैटिंग शानदार
गुजरात की टीम के बल्लेबाज शानदार है। इस बार अपनी ओपनिंग कांबिनेशन को अच्छा बनाने के लिए टीम ने जोस बटलर को अपने टीम में शामिल किया है। गुजरात को एक अच्छा और स्ट्रांग विकेट कीपिंग ऑप्शन भी मिला। जबकि फिनिशिंग की बात करें तो शेरफन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान और ग्लेन फिलिप्स जैसे शानदार प्लेयर है।
IPL 2025 GT vs PBKS: पंजाब को मिले हैं मैच विनर प्लेयर
पंजाब के कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों सौंप गई है। वह एक स्टेबल कप्तान और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। वधेरा, मैक्सवेल, शशांक, यानसन और शेडगे शानदार फिनिशर है। इसके अलावा अर्शदीप,चहल, ब्रार, यश ठाकुर और यानसन शानदार बॉलर्स है जो टीम को जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
IPL 2025 GT vs PBKS: पिच रिपोर्ट
आज अहमदाबाद की जिस पिच पर मैच होने वाला है वह बैटिंग फ्रेंडली बताई जा रही है। अभी तक यहां पर आईपीएल के 35 मैच खेले गए हैं जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 15 मैच जीती है और चेज करने वाली टीम ने 20 मैच में सफलता प्राप्त की है। यहां का हाईएस्ट स्कोर गुजरात टाइटंस ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था जो की 233/3 हैं। पिच रिकॉर्ड को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है।
IPL 2025 GT vs PBKS: कैसा रहेगा मौसम
आज अहमदाबाद का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। पूरे दिन तेज धूप रहेगी बारिश की बिल्कुल भी आशंका नहीं है। आज यहां का तापमान 24 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
IPL 2025 GT vs PBKS: दोनों टीमों के प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स | गुजरात टाइटंस |
---|---|
श्रेयस अय्यर (कप्तान) | शुभमन गिल (कप्तान) |
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) | जोस बटलर (विकेटकीपर) |
जोश इंग्लिस | साई सुदर्शन |
शशांक सिंह | महिपाल लोमरोर |
मार्कस स्टोयनिस | ग्लेन फिलिप्स |
ग्लेन मैक्सवेल | शाहरुख खान |
नेहल वाधेरा | राहुल तेवतिया |
सूर्यांश शेडगे | राशिद खान |
मार्को यानसन | साई किशोर/ईशांत शर्मा |
हरप्रीत ब्रार | कगिसो रबाडा |
अर्शदीप सिंह | मोहम्मद सिराज |
युजवेंद्र चहल | प्रसिद्ध कृष्णा |
यह भी पड़े :- IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी