Skip to content
Aarambh News

Aarambh News

सत्य, सर्वत्र, सर्वदा

Connect with Us

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
Primary Menu
  • Home
  • भारत
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • शिक्षा/ रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • तकनीकी
  • Viral खबरे
Light/Dark Button
  • देश विदेश

Israel-Iran conflict: इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, 6 सैन्य और परमाणु ठिकाने तबाह, जवाब में ईरान का पलटवार

Aarambh News June 13, 2025 1 minute read
4
Israel-Iran conflict

आज यानी शुक्रवार सुबह इजराइल ने ईरान के एटमी तथा अन्य सैन्य अड्डों पर बढ़ा हमला कर दिया।

Israel-Iran conflict: आज यानी शुक्रवार सुबह इजराइल ने ईरान के एटमी तथा अन्य सैन्य अड्डों पर बढ़ा हमला कर दिया। इस हमले में ईरान के दो बड़े सैन्य अधिकारी समेत दो परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स को एक ईरानी अधिकारी ने बताया ये हमला ईरान की राजधानी तेहरान में शाहरक शाहिद महालती नाम की जगह पर हुआ है। इस जगह पर हाई रैंक के कई सीनियर अफ्सर रहते है। इस हमले में कई इमारतें भी ध्वस्त हो गयी। जिसके जवाब में ईरान ने भी अब बढ़ी कार्यवाई की है।

Table of Contents

Toggle
    • Israel-Iran conflict: 6 जगहों पर हुआ हमला
    • Israel-Iran conflict: नेतन्याहू ने कहा “ईरान हमारे लिए खतरा है”
    • Israel-Iran conflict: IAEA ने ईरान के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया था
    • Israel-Iran conflict: इजरायल ईरान के बीच तनाव बढ़ा
    • Israel-Iran conflict: ईरान ने किया पलटवार
  • About the Author
    • Aarambh News

Israel-Iran conflict: 6 जगहों पर हुआ हमला

नतांज- यह जगह ईरान का मेन परमाणु फैसिलिटी सेंटर है। यहां पर कई सेंट्रीफ्यूज लगाए गए हैं जो परमाणु कार्यक्रम के लिए आवश्यक होते हैं।
करमानशाह- यह स्थान पश्चिमी ईरान में स्थित है। यहां पर मिलिट्री अड्डा है।
तेहरान- यह ईरान की राजधानी है और सबसे बड़ा शहर भी। यहां पर कई सरकारी संस्थान, सैन्य और राजनीतिक सेंटर है।
अराक- इस शहर में एक हैवी वॉटर रिएक्टर मौजूद है। यह ईरान के परमाणु कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है।
इस्फ़ान- ईरान के इस शहर में यूरेनियम कन्वर्जन फैसिलिटी है। यहां पर कच्चे यूरेनियम को गैस में परिवर्तित किया जाता है।
तबरीज- यह ईरान के अज़रबैजान प्रांत की राजधानी है। कई मिलिट्री वेयरहाउस, मिसाइल प्रोडक्शन यूनिट्स और आईआरजीसी से जुड़े कई अड्डे थे।

Israel-Iran conflict: नेतन्याहू ने कहा “ईरान हमारे लिए खतरा है”

इजराइली सेना की ओर से कहा गया था कि यह प्री एमटीव स्ट्राइक थी। यानी खतरे को भापकर ही इजराइल ने यह फैसला लिया है ताकि ईरान कोई बड़ी कार्यवाही ना कर पाए। इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि आगे और भी ऐसे कई हमले हो सकते हैं।
इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान चोरी छुपे परमाणु हथियार बना रहा था। यह हमारे देश के लिए एक बड़ा खतरा था। इसलिए हमारी सेना ने नतांज जैसे अहम परमाणु ठिकानो और ईरान के कुछ प्रमुख वैज्ञानिकों पर हमला किया है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि इजराइल सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा के खातिर ही कदम उठाया। ईरान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और पूरी दुनिया को अस्थिर करना चाहता है।

Israel-Iran conflict: IAEA ने ईरान के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया था

आपको बता दे कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने गुरुवार को ईरान के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया था। एजेंसी का कहना था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर तय नियमों का पालन नहीं कर रहा है।
IAEA के अनुसार ईरान के पास इतनी ज्यादा मात्रा में यूरेनियम है कि वह एक साल से भी कम वक्त में 10 परमाणु बम बना सकता है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि ईरान कई स्थानों पर परमाणु गतिविधियों की जानकारी देने से लगातार पीछे हट रहा है और वह जांच में सहायता नहीं कर रहा।
यह बीते 20 साल में पहली बार हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र की इस निगरानी संस्था ने ईरान को लेकर इतनी सख्त कार्रवाई की है।

Israel-Iran conflict: इजरायल ईरान के बीच तनाव बढ़ा

ईरान काफी लंबे समय से इजराइल को खत्म करने की बात करता रहा है और उन क्षेत्रीय लड़कों का समर्थन भी करता है जो इजरायल के खिलाफ होते हैं। दूसरी ओर इजरायल ईरान को अपने अस्तित्व के लिए खतरा मानता है। उसका उद्देश्य ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकना है। बीते कुछ वर्षों में यह टकराव लगातार बढ़ा है। 2019 में इजराइल ने सीरिया, लेबनान और इराक में उन ठिकानो पर हमला किया जहां से ईरान अपने सहयोगियों को हथियार भेजता था। साल 2020 में इजराइल ने ईरान के एक बड़े परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फारीखजादेह की हत्या की थी।

Israel-Iran conflict: ईरान ने किया पलटवार

ईरान ने इजराइल पर जवाबी करवाई करते हुए हमले में 100 से ज्यादा ड्रोन दागे है। इजराइली सेना IDF का दवा है की उनके लड़ाकू विमान ड्रोन को रस्ते में ही गिरा रहे है। अभी तक एक भी ड्रोन इजराइल की सीमा में नहीं पहुँचा है। हालत पूरी तरह नियंत्रण में है।

Los Angeles violence: लॉस एंजेलिस में हिंसक विरोध, पुलिस पर हमले, झंडे जलाए, 100 से अधिक गिरफ्तार

Los Angeles violence: लॉस एंजेलिस में हिंसक विरोध, पुलिस पर हमले, झंडे जलाए, 100 से अधिक गिरफ्तार

 

About the Author

56a1250f83bc1b87b4c09776ea22dafa6cfd41a80a7e3cf6cfbd2e64dde1f4cd?s=96&d=mm&r=g

Aarambh News

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 10 साल बाद रिलीज हुई “Chidiya”, बच्चों के सपनों की उड़ान पर बनी दिल छू लेने वाली फिल्म
Next: Kamal Kaur Murder: इंस्टाग्राम स्टार कमल कौर की रहस्यमयी हत्या, अश्लील कंटेंट बना वजह?

4 thoughts on “Israel-Iran conflict: इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, 6 सैन्य और परमाणु ठिकाने तबाह, जवाब में ईरान का पलटवार”

  1. Pingback: ईरान की Natanz Nuclear Site क्या है? जिस पर इज़राइल ने किया बड़ा हमला
  2. Pingback: India's Stand On Iran-Israel Conflict: ईरान-इजराइल टकराव में भारत की संतुलनकारी नीति; समर्थन किसका, असर कितना? वो सब कुछ
  3. Pingback: Israel-Iran War: इजराइल का ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, मशहद तक पहुंचा ऑपरेशन ‘राइजिंग लायन'
  4. Pingback: Iran-Israel Air Defense System: इजराइल-अमेरिका की संयुक्त शक्ति के सामने ईरान की तैयारी कितनी कारगर? एयर डिफेंस की जं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

Minor Girl Abduction Pakistan
  • देश विदेश
  • World

Minor Girl Abduction Pakistan: पाकिस्तान में हिंदू खतरे में, नाबालिग लड़की का अपहरण और …, पढ़िए पूरा मामला

Satya Pandey April 22, 2026 0
Aamir Hamza Shot
  • देश विदेश

Aamir Hamza Shot: Pakistan में High Profile Shooting, LeT के बड़े चेहरे Aamir Hamza को मारी गोली

Suman Goswami April 16, 2026 0
Russia Ukraine ceasefire
  • देश विदेश

Russia Ukraine ceasefire: ईस्टर पर रूस-यूक्रेन में 32 घंटे का सीजफायर, जगी शांति की उम्मीद

Satya Pandey April 10, 2026 1

You may have missed

Delhi Crime News
  • भारत

Delhi Crime News: Constable ही निकला Mastermind, 50 Lakh Loot Case में बड़ा खुलासा

Suman Goswami May 2, 2026 0
Dhanbad Murder Mystery
  • भारत

Dhanbad Murder Mystery: दो सगी बहनों से शादी, BJP Leader की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

Suman Goswami May 2, 2026 0
Food poisoning
  • स्वास्थ्य

लापरवाही पड़ सकती है भारी, गर्मियों में तेजी से फैल रही Food poisoning

Satya Pandey May 1, 2026 0
Buddha Purnima 2026
  • ज्योतिष

Buddha Purnima 2026: इन 7 Powerful Upay से बदल जाएगी आपकी किस्मत!

Suman Goswami May 1, 2026 0

Build a WordPress News Site Fast

  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • Disclaimer
  • Terms & Condtions
  • Become a News Writer
| MoreNews by AF themes.