
Mamta Banerjee Statement: आज देश भर में धूमधाम से ईद का पर्व मनाया जा रहा है। कई दलों के नेता भी ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ दिख रहे हैं। हालांकि इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया है। कोलकाता में ईद की नमाज के वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “बंगाल में दंगे भड़काने के लिए उकसावे की कोशिश की जा रही है। इन जालों में न फसे। बंगाल सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है। कोई भी राज्य में तनाव नहीं बढ़ा सकता।”
Mamta Banerjee Statement: ममता बोली हम धर्मनिरपेक्ष हैं
ईद के अवसर पर कोलकाता में ईदगाह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि “हम धर्मनिरपेक्ष हैं। नवरात्रि चल रही है। मैं इसके लिए भी सबको शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि किसी प्रकार की अराजकता फैले। आम नागरिक अराजकता नहीं करवाते हैं बल्कि राजनीतिक दल ऐसा करते हैं। यह शर्म की बात है। हम सभी धर्म के लोगों के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। बहुसंख्यको का फर्ज है कि अल्पसंख्यकों की रक्षा करें और अल्पसंख्यकों का कर्तव्य है बहुसंख्यको के साथ शांति से रहना।”
Mamta Banerjee Statement: ममता ने लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि “वह ईद के लिए जल्दी से लंदन से वापस आ गई।” उन्होंने कहा कि “सब शांति से रहे। सौहाद्र के साथ रहे। हमारा हर धर्म, हर उत्सव सबके लिए है। हम हर समय आपके साथ हैं। हमसे पूछा गया था वाम और राम एक साथ है। मुझसे पूछा क्या मैं हिंदू हूं? मैंने गर्व से कहा हां मैं हिंदू हूं। मैं मुस्लिम भी हूं। वह लोग विभाजन करना चाहते हैं। वह लोग साजिश के तहत दंगा भड़काना चाहते हैं। आप उनके जाल में मत फैंसीए। आपके साथ दीदी है, अभिषेक है, पूरा सरकार है। यहां दंगे के लिए राष्ट्रपति शासन की बात कर रहे हैं। मणिपुर उत्तर प्रदेश में जो हुआ वह शर्मनाक है। पहले संविधान को सुरक्षित रखो। दंगा कोई आम जनता नहीं करती है बल्कि राजनीतिक दल करवाते हैं।”
Mamta Banerjee Statement: ममता बोली “मैं अकेले ही सौ के बराबर हूं”
ममता बनर्जी ने कहा कि “मैं नवरात्रि की शुभकामना भी देता हूं। मैं अकेले ही सौ के बराबर हूं। मेजोरिटी का धर्म होता है माइनॉरिटी की रक्षा करना। मैं जिंदगी देने के लिए तैयार हूं लेकिन आईडियोलॉजी नहीं छोड़ सकती। जितनी मर्जी उतनी गाली दे दो आपकी दुआ में हम भी शामिल है। सबका साथ, सबका विकास झूठा स्लोगन है। हम रामकृष्ण को, विवेकानंद को मानते हैं। लेकिन एक जुमला पार्टी ने जो धर्म बनाया है हम उसके खिलाफ लड़ते रहेंगे। वह हिंदू विरोधी है, वह सौदा करते हैं। किसी को दंगा करने नहीं दूंगी। अगर उनको भगाना है तो दंगा रोकना होगा।”
Mamta Banerjee Statement: टीएमसी सांसद अभिषेक ने लगाया आरोप
टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी कहा कि “कुछ दिनों से बंगाल को अशांत करने की साजिश रची जा रही है। अगर बंगाल में लोग एक जुट नहीं होते तो देश में इनका एकनायक तंत्र होता। जो बांटने की बात करते हैं, जिन लोगों को लगता है कि किसी को भी NRC, CAA करके निकाल देंगे। सभी का खून है इस मिट्टी में, हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है। कोई कहता है हिंदू खतरे में है या मुस्लिम खतरे में है। लेकिन भाजपा चश्मा उतार के देखो तो पूरा हिंदुस्तान खतरे में है।
यह भी पढ़े :- Muzaffarnagar Crime: मुजफ्फरनगर जहरकांड पिंकी ने तोड़ी चुप्पी, पति पर लगाए गंभीर आरोप
IDBI Bank Jobs 2024: आईडीबीआई बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी